Lpg Png Connection New Rule: अगर आप भी पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और एलपीजी सिलेंडर एक साथ इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपके लिए यह मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है. नियमानुसार, अगर आपने पीएनजी का कनेक्शन लिया है तो एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होता है. अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो आपके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है. अब सरकार ऐसे घरों की पहचान करने जा रही है जिनके पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं. सरकार पहले ही एक साथ दोनों कनेक्शन (PNG-LPG) एक साथ रखने पर रोक लगा चुकी है. ऐसे में पीएनजी कनेक्शन धारकों से अपने एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करने के लिए कहा गया है.
क्या हो सकती है कार्रवाई
अगर आप भी पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और LPG सिलेंडर, दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर आपके PNG का कनेक्शन लेने के बाद एलपीजी सिलेंडर सरेंडर नहीं किया है तो ऐसे घरों के पहचान की जा रही है. आप नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है. यह एक तरह से सरकार को धोखा देना है. ऐसे में वार्निंग देने के साथ सख्त कार्रवाई भी हो सकती है.
क्यों लिया गया यह सख्त फैसला
यहां पर बता दें कि भले ही ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले बंद हो गए हैं, लेकिन स्टेट ऑफ होर्मूज से अब तक तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है. केंद्र सरकार की ओर से कुकिंग गैस की आपूर्ति पर दबाव को कम करने के लिए और पश्चिम एशिया में जंग के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधा के बीच यह कदम उठाया गया था.
लोग कर रहे PNG-LPG का एक साथ इस्तेमाल
सरकार की नजर में यह जानकारी सामने आई है कि बड़ी संख्या में लोग पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और LPG सिलेंडर दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. सरकार ने एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है. इसके बाद ऐसे घरों की पहचान की जा रही है जहां पर दोनों सुविधाएं एक साथ चल रही हैं. नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है.
बहुत आसानी से मिलता है पीएनजी का कनेक्शन
नियमानुसार, जिन इलाकों में पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन अनिवार्य कर दिया है. नियम है कि 3 महीने के भीतर कनेक्शन न लेने पर LPG सिलेंडर की आपूर्ति बंद की जा सकती है. यूजर चाहें तो IGL, MNGL या Adani की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.