Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Mother Dairy का दूध हुआ महंगा, फुल क्रीम से लेकर टोंड मिल्क तक बढ़े दाम, जानें 12 नवंबर से कितनी होगी नई कीमत

Mother Dairy का दूध हुआ महंगा, फुल क्रीम से लेकर टोंड मिल्क तक बढ़े दाम, जानें 12 नवंबर से कितनी होगी नई कीमत

मदर डेयरी ने दूध की कीमतें 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं. नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी. फुल क्रीम दूध अब ₹76 प्रति लीटर मिलेगा.

Written By:
Published: November 11, 2026 11:21:50 IST
Last Updated: November 11, 2026 11:21:50 IST

Mobile Ads 1x1

Mother Dairy Milk Price:  देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों में शामिल मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने इनपुट कॉस्ट यानी उत्पादन लागत बढ़ने को कीमतों में इजाफे की वजह बताया है. इस फैसले का असर खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर के उन परिवारों पर पड़ेगा, जो रोजाना मदर डेयरी का दूध खरीदते हैं.

पीटीआई के मुताबिक, कंपनी ने अपने अलग-अलग लिक्विड मिल्क वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है. किसानों से दूध खरीदने की कीमत बढ़ने के कारण कंपनी पर लागत का दबाव बढ़ा है. ऐसे में इस बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया गया है. मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80% हिस्सा किसानों को भुगतान करती है. कंपनी के प्रवक्ता ने इस बढ़ोतरी पर टिप्पणी करने से इनकार किया है.

Mother Dairy Milk Price: अब कितना महंगा मिलेगा दूध?

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के अलग-अलग दूध की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दूध का प्रकार

पुरानी कीमत

नई कीमत

टोंड मिल्क (बल्क वेंडेड)

₹58

₹60

फुल क्रीम मिल्क

₹72

₹76

टोंड मिल्क (पाउच)

₹60

₹62

डबल टोंड मिल्क

₹54

₹56

गाय का दूध

₹62

₹65

इस बढ़ोतरी के बाद फुल क्रीम दूध सबसे ज्यादा 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. वहीं, गाय के दूध की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. बाकी वैरिएंट के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.

आखिरी बार कब बढ़े थे दूध के दाम?

मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था. इस बार बढ़ोतरी की मुख्य वजह किसानों से दूध खरीदने की लागत में इजाफा बताया जा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 35 लाख लीटर दूध बेचती है कंपनी

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर कंपनियों में शामिल है. कंपनी इस क्षेत्र में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है. इसकी बिक्री अपने बूथ, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होती है. देशभर में कंपनी की कुल दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से ज्यादा है.

साल 1974 में स्थापित मदर डेयरी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. यह मदर डेयरी ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पाद बेचती है. इसके अलावा धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल और सफल ब्रांड के तहत फल, सब्जियां और अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री करती है.

कंपनी के पास 9 दूध प्रोसेसिंग प्लांट और 4 हॉर्टिकल्चर प्रोसेसिंग प्लांट हैं. वहीं, खाद्य तेल कारोबार के लिए 16 सहयोगी प्लांट हैं.

पिछले साल 20,300 करोड़ रुपये रहा कारोबार

मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में 20,300 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया था. यह पिछले साल के मुकाबले 17% ज्यादा था. दूध उत्पादों और कुकिंग ऑयल की बेहतर मांग से कंपनी के कारोबार को फायदा मिला.

MORE NEWS