<
Categories: बिज़नेस

No UPI Day on October 2: UPI होगा बंद? 2 अक्टूबर को देश में क्या होने जा रहा खास? व्यापारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान

No UPI Day on October 2: यूपीआई चार्ज के विरोध में व्यापारी संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का ऐलान किया है. इस दिन व्यापारी ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है.

No UPI Day on October 2: यूपीआई चार्ज को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में बवाल देखने को मिल रहा है. लोग सरकार के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM)और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स समेत कई व्यापारी संगठन ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ एक बड़ा कदम उठा दिया है. संगठनों ने ऐलान किया है कि गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को व्यापारी वर्ग NO UPI DAY मनाने वाले हैं. जिसके कारण वह इस दिन किसी से भी ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे. संगठनों के इस फैसले के बाद आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आखिर क्यों नाराज हैं कारोबारी?

दरअसल, कारोबारी UPI ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध जता रहे हैं. उनके मुताबिक, पेट्रोल-डीजल, अनाज पर मार्जिन पहले ही कम मिलता है. जिसके बाद अगर अब अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा, तो उन्हें केवल नुकसान ही झेलना पड़ेगा. इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने तो चेतावनी देते हुए कहा कि अलग सरकार ने 15 अक्टूबर तक फैसला नहीं लिया, तो वह सभी UPI मशीनों को पानी में बहा देंगे. सरकार के इस फैसले के कारण कारोबारी वर्ग काफी ज्यादा नाराज है. 23 सितंबर को भी मध्य प्रदेश के कई शहरों में 25 व्यापारिक संगठनों ने ‘नो UPI डे’ मनाया. जिसके कारण पूरे राज्य का कुल 25 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ.  

MDR क्या है?

MDR एक तरह की प्रोसेसिंग फीस है. जब कोई ग्राहक QR कोड स्कैन करके या कार्ड से किसी दुकान पर पेमेंट करता है, तो पैसे ग्राहक के बैंक खाते से दुकानदार के खाते तक पहुंचाने के लिए कई बैंक और पेमेंट कंपनियों का डिजिटल सिस्टम काम करता है. इस सिस्टम को चलाने और सुरक्षित रखने में जो खर्च आता है, उसे MDR के तौर पर लिया जाता है.

ये भी पढ़ें: MMA ने 16वीं बार जीता AIMA का ‘बेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन इन इंडिया’ अवॉर्ड

नई फीस का क्या मतलब है?

सरकार के नए फैसले के मुताबिक, 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के P2M UPI पेमेंट पर 0.40% फीस लगेगी. हालांकि, इस फीस की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है. यानी अगर कोई व्यापारी 1 लाख या 10 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन करता है, तो उससे 300 रुपये से ज्यादा फीस नहीं ली जाएगी. आसान शब्दों में कहें तो फीस की अधिकतम सीमा 300 रुपये पर तय कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Delhi Gold Price 24 September: दिल्ली में फिर बदले सोने के दाम, 24 कैरेट ₹1.54 लाख के पार; जानें 22 कैरेट का रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST