<
Categories: देश

Maharashtra Viral Video: ऑटो है या ट्रक! 5 सीटर में 17 बच्चे, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक ऑटो जिसमें 3 से 5 लोग बैठ सकते हैं, उस ऑटो में 17 बच्चे बैठे थे, जो स्कूल जा रहे थे.

Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में एक छोटे से ऑटो में 17 स्कूली बच्चे ठूंसकर बैठे नजर आ रहे हैं. कोई ड्राइवर के आसपास बैठा है, तो कोई पीछे सामान रखने वाली जगह में दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आते ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने मामले में ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की है.

ऑटो में बच्चे थे या पूरी क्लास?

सुबह स्कूल जाने के वक्त का यह नजारा देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठा. आखिर इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को एक छोटे ऑटो में बैठाकर स्कूल भेजा कैसे गया? जिस वाहन में सीमित संख्या में यात्रियों के बैठने की जगह होती है, उसमें 17 बच्चों को भरना न गंभीर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं. सबसे चिंता की बात यह है कि अगर रास्ते में अचानक ब्रेक लग जाए, ऑटो का संतुलन बिगड़ जाए या कोई हादसा हो जाए, तो इन बच्चों का क्या होगा?

वायरल वीडियो पर कमेंट्स

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं. इस घटना के बाद लोग ऑटो चालक के साथ ही माता-पिता से भी सवाल कर रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि आखिर वे अपने बच्चों को ऐसे वाहन में स्कूल भेजने के लिए तैयार कैसे हुए? एक ने लिखा कि कई बार माता-पिता अपनी सुविधा, समय या कम खर्च के कारण ऐसी सवारियों का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि बच्चों की सुरक्षा के मामले में कुछ रुपये बचाना या रोज की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. एक यूजर ने लिखा, ‘माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बच्चे को स्कूल पहुंचाने तक खत्म नहीं होती. उन्हें ये देखना चाहिए कि जिस गाड़ी में  बच्चा जा रहा है, वो चालक नियमों का पालन कर रहा है या नहीं और एक वाहन में कितने लोगों को बैठाए है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुविधा या मुनाफ़े के लिए बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. ओवरलोडिंग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: 19 चालान, 1.75 लाख का जुर्माना…, क्या ड्राइवर के सिगरेट पीने से लगी स्लीपर बस में आग? यात्री ने किया बड़ा खुलासा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST