<
Categories: बिज़नेस

बाइक रिपेयरिंग के लिए गई लेकिन…ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला?

Bhavish Aggarwal Arrest Warrant: देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाइक बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि एक ग्राहक की इलेक्ट्रिक बाइक खराब हो गई थी. जिसकी रिपेयरिंग के लिए कंपनी में जमा करवाया गया. लेकिन अब उसका पता नहीं चल रहा है. इसी मामले में गोवा की उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानी कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ने भाविश अग्रवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

Bhavish Aggarwal Arrest Warrant: देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं से पहले ही जूझ रही कंपनी के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. गोवा की उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानी कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ने ओला इलेक्ट्रिक से जुड़े एक मामले में कड़ा रुख अपनाया है और अरेस्ट वारंट जारी किया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला प्रीतिश चंद्रकांत घाड़ी की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी हुई इलेक्ट्रिक बाइक रिपेयर के लिए ओला को दी गई थी, लेकिन अब वह गायब है. हैरानी की बात यह है कि ओला को पूरी कीमत चुकाने के बाद भी ग्राहक को न तो बाइक मिली है और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला है.

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले को लेकर शिकायतकर्ता प्रीतिश चंद्रकांत घाड़ी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी. कुछ समय बाद बाइक में कुछ समस्या आने लगीं. जिसके बाद उन्होंने बाइक रिपेयरिंग के लिए ओला को दे दी. काफी समय बीत जाने के बाद भी बाइक रिपेयर होकर वापस नहीं आई और न ही कंपनी यह बता पाई कि वह कहां है?

Kerala Lottery Result Today: आज खुलेगा किस्मत का ताला! बस एक टिकट और करोड़ों आपके नाम

गोवा के कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने दिया था ये ऑर्डर

गोवा के कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने 4 फरवरी, 2026 को जारी अपने ऑर्डर में कहा कि ओला ने ग्राहक से पूरी कीमत वसूलने के बाद बहुत लापरवाही वाला रवैया अपनाया है. कमीशन ने कंज्यूमर के प्रति कंपनी के व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना और बेपरवाह माना. इसलिए कमीशन ने ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल को खुद पेश होकर बाइक के बारे में साफ जानकारी देने और यह बताने का निर्देश दिया कि इतने लंबे समय से इसे रिपेयर और डिलीवर क्यों नहीं किया गया.

कमीशन ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

जब कमीशन के ऑर्डर के बावजूद भाविश अग्रवाल पेश नहीं हुए तो कमीशन ने सख्त एक्शन लिया और बेंगलुरु पुलिस को उनके खिलाफ बेलेबल वारंट जारी करने का आदेश दिया. आदेश के मुताबिक, ₹1,47,499 की राशि का जमानीत वारंट एक समान जमानत के साथ जारी किया गया है. इस वारंट को बेंगलुरु के कोरमंगला में पते पर संबंधित पुलिस स्टेशन के माध्यम से तामील कराने का कहा गया है.

कमीशन ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 फरवरी, 2026 को सुबह 10:30 बजे का समय दिया है. इस तारीख को ओला के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल को खुद पेश होना होगा. इसके बाद कमीशन उनकी सफाई और ओरल फाइनल दलीलें सुनेगा. यह मामला अब न सिर्फ कंज्यूमर राइट्स के लिए बल्कि बड़ी कंपनियों की अकाउंटेबिलिटी के लिए भी जरूरी माना जा रहा है.

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में बड़ा ट्विस्ट! गिरावट के बाद आज राहत मिलेगी या लगेगा नया झटका?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST

Ashok Kharat Case: भूत बंगला से कम नहीं अशोक खरात का ‘दफ्तर’, अंदर डर जाती थीं महिलाएं

Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:16 IST

Chandrikapersad Santokhi Death: चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन, बिहार के मजदूरी का बेटा, सूरीनाम के रहे पूर्व राष्ट्रपति

Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…

Last Updated: March 31, 2026 13:08:06 IST

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:55 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST