<
Categories: देश

मौत का फोटोशूट! बेंगलुरु में 3 साल के बच्चे की डूबने से मौत, क्या लापरवाही ने ली मासूम की जान?

बेंगलुरु में मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान एक 3 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई. बच्चा पास ही खेल रहा था और अचानक फोटोशूट के लिए बनाए गए वॉटर पूल में गिर गया. समय पर किसी की नजर न पड़ने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां मैटरनिटी फोटोशूट की खुशियां मातम में बदल गई.  एक 3 साल का मासूम बच्चा खेलते समय फोटोशूट के लिए बनाए गए पानी के कुंड में गिर गया.  समय पर ध्यान न जाने के कारण बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. 

 

क्या है पूरी घटना?

यह हादसा शनिवार को बेंगलुरु में हुआ.  3 साल का मासूम बच्चा, जिसका नाम लक्ष्मी (Lakshmeer) था, अपनी मां स्वाति के साथ एक फोटोशूट के लिए गया था.  स्वाति अपने दोस्त के मैटरनिटी फोटोशूट में शामिल होने गई थी.  इसी दौरान बच्चा पास ही खेल रहा था.

कैसे हुआ हादसा?

फोटोशूट के लिए लोकेशन पर एक छोटा सा वॉटर पूल (पानी का कुंड) बनाया गया था.  खेलते-खेलते बच्चा अचानक उस पूल में गिर गया.  वहां मौजूद लोगों का ध्यान इस तरफ नहीं गया और समय पर मदद न मिल पाने के कारण बच्चा पानी में डूब गया.  उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई

बच्चे के पिता चरण काम के सिलसिले में विदेश में थे और हादसे की खबर मिलते ही वापस लौट रहे है.  पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि क्या फोटोशूट के दौरान सुरक्षा में कोई लापरवाही बरती गई थी.
Mansi Sharma

Recent Posts

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST