<
Categories: मनोरंजन

Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को ‘दृश्यम 3’ ने मचाया गदर, 9वें दिन की कमाई देख उड़ जाएंगे होश; 300 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही कदम दूर

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. रिलीज के नौवें दिन दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन पूरे हो चुके हैं और दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

दूसरे शनिवार को कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने नौवें दिन भारत में करीब 26.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह शनिवार को फिल्म की कमाई में लगभग 82.8 प्रतिशत का उछाल आया.

9 दिनों में कितना हुआ कलेक्शन?

फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 245.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी. आठवें दिन 14.50 करोड़ रुपये और नौवें दिन 26.50 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 286.50 करोड़ रुपये हो गया है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपये और विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन 103 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 446.80 करोड़ रुपये हो गया है. 

फिल्म की कमाई में क्यों आया उछाल?

शनिवार को छुट्टी होने के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ी. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी भी नौवें दिन बेहतर रही. सुबह के मुकाबले शाम और रात के शो में दर्शकों की दिलचस्पी अधिक देखने को मिली. इससे फिल्म की कमाई को फायदा मिला. 

ये भी पढ़ें:  Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

क्या 300 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म?

भारत में 286.50 करोड़ रुपये नेट कमाने के बाद फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं है. अगर रविवार को भी फिल्म की कमाई मजबूत रहती है, तो यह आंकड़ा जल्द पार हो सकता है. फिलहाल फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पर सभी की नजरें टिकी हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘जब मेरे पास कपड़े नहीं थे तब…’ Bigg Boss 20 में शहनाज गिल का छलका दर्द, इस कंटेस्टेंट को दिया खुला समर्थन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST