PM Kisan ki 24vin Kist Kab Aayegi: पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ा. जानें क्या सितंबर में ट्रांसफर होंगे 2000 रुपये या करना होगा इंतजार. किस्त का पैसा पाने के लिए तुरंत निपटा लें ये काम.
किसान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े देश के करोड़ों किसानों की नजरें अब अपनी अगली किस्त पर टिकी हैं. 23वीं किस्त बीते 20 जून को जारी की जा चुकी है, जिसके बाद अब किसानों को अगस्त से नवंबर की अवधि वाली 24वीं किस्त का इंतजार है. हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि 2,000 रुपये का यह पैसा सितंबर में ही खाते में आ जाएगा या फिर इसके लिए अक्टूबर-नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा. आइए जानते हैं…
PM किसान योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.
नियम के मुताबिक, पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से फरवरी के बीच आती है. चूंकि 23वीं किस्त जून में मिल चुकी है, इसलिए अब दूसरी (24वीं) किस्त की बारी है. सितंबर की शुरुआत के साथ ही किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं, लेकिन अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें, तो अगस्त-नवंबर वाली किस्त ज्यादातर अक्टूबर या नवंबर के महीने में ही जारी की गई है.
इस हिसाब से देखें तो सितंबर में किस्त आने की संभावना थोड़ी कम नजर आ रही है. हालांकि, सटीक तारीख की जानकारी सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही साफ हो पाएगी.
अगली किस्त का इंतजार करने के साथ-साथ किसानों को अपने दस्तावेजों और खाते की स्थिति भी जांच लेनी चाहिए, ताकि पैसा रुकने की नौबत न आए:
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…