<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: ‘मैं पहली बार…’ काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे अरिजीत सिंह, पहली बार करेंगे ये काम

Bigg Boss 20 में आए कंटेस्टेंट रजा तौकीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. वहीं अब मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने भी उन्हें सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें जिंदगी में पहली बार ऐसा करना होगा, जो अब तक नहीं किया.

Bigg Boss 20: पिछले हफ़्ते बिग बॉस 20 शुरू हुआ और होस्ट सलमान खान ने इस सीज़न के 16 कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को मिलवाया. कुछ ही दिनों में घर में सबसे ज्यादा काजी तौकीर ने लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचा. ‘फेम गुरुकुल’ से मशहूर काज़ी तौकीर की हरकतों के कुछ क्लिप्स शो और लाइव फ़ीड से वायरल हो गए. इन क्लिप्स में वे कभी गाने गाते, तो कभी एक्टिंग करते नजर आए. इसके अलावा वे घोस्ट प्रैंक करते भी नजर आए. उनका डायलॉग, ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी, आऊ!’ भी एक वायरल कैचफ़्रेज़ बन गया. वहीं अब सिंगर अरिजीत सिंह ने उन्हें सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि वे पहली बार कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो उन्होंने अब तक नहीं किया.

अरिजीत सिंह ने किया पोस्ट

सिंगर अरिजीत सिंह ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को सपोर्ट किया. उन्होंने इसके लिए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी है उधर. बता दें कि दोनों लगभग 20 सालों से एक दूसरे को जानते हैं. 

बिग बॉस 20 में काज़ी

हाल के एपिसोड में, काज़ी ने एक ऐसी हरकत की जिससे बिग बॉस 20 के घरवाले डर गए और उनकी नींद में खलल पड़ा. जब सब सो रहे थे, तो काज़ी ने ऐसा व्यवहार करना शुरू कर दिया जैसे उन्होंने कोई अलौकिक चीज़ देख ली हो और वह उससे काफ़ी प्रभावित दिखे. एक और क्लिप में, काज़ी अरिशफ़ा से बात करते और एक और अजीब दावा करते हुए दिखे. उन्होंने कहा, ‘मैं कोई आम इंसान नहीं हूं. सोचिए, मैं 3 दिनों में सिर्फ़ 1 घंटा सोया हूं फिर भी मुझमें भरपूर एनर्जी है.’ उनका एक और क्लिप वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे बचपन में साइंटिस्ट .

काजी और अरिजीत का कनेक्शन

साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल आया करता था. वहां से काजी तौकीर को पहचान मिली. उन्होंने मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह को हराया था. अरिजीत सिंह छठे नंबर पर बाहर हो गए थे. वहीं काजी  ने ये शो जीता था. भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें ‘कश्मीर का हीरो’ टैग दिया था. इसके बाद काजी ने रूपरेखा बनर्जी के साथ अपनी ट्रॉफी शेयर की थी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST