PM Kisan Yojana: किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी और किसानों की तरफ से ऐसी कौन- सी गलतियां हो रही है, जिसके वजह से किस्त सही समय पर नहीं आ पा रही. चलिए जानें.
PM Kisan Yojana 22nd Installment
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22वीं किस्त फरवरी के पहले 15 दिनों में जारी हो सकती है. हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख अनाउंस नहीं की है. यह स्कीम पूरी तरह से DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) पर आधारित है. इसका मतलब है कि पैसा तभी मिलेगा जब किसान का आधार, बैंक अकाउंट और रिकॉर्ड पूरी तरह से सही और अपडेटेड होंगे. जैसे ही किसी एक जगह भी कोई गड़बड़ी होती है, सिस्टम अपने आप किस्त रोक देता है.
PM किसान की 22वीं किस्त के 2,000 रुपये न मिलने का सबसे बड़ा कारण अधूरा e-KYC है, जो ज़्यादातर किसान कर रहे हैं. कई किसानों को लगता है कि चूंकि उन्हें पहले पैसा मिल चुका है, इसलिए उन्हें दोबारा भी मिल जाएगा. लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि e-KYC के बिना कोई किस्त नहीं दी जाएगी. यही गलती ज़्यादातर किसान कर रहे हैं. इसके अलावा, बैंक अकाउंट का आधार से लिंक न होना, बैंक KYC अपडेट न होना, किसान ID न बनना, या नाम या जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने की वजह से भी 22वीं किस्त अटक सकती है.
अब, कई राज्यों में किसान ID जरूरी कर दी गई है. अगर आपने अभी तक अपनी किसान ID नहीं बनवाई है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है. इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज और अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी.
ऑनलाइन तरीका
आप अपने नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग के ऑफिस जाकर करेक्शन करवा सकते हैं.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…