<
Categories: मनोरंजन

पवन सिंह का नया धमाका ‘मार दिही पाला’ में नीलम गिरी के साथ जमी पावर स्टार की जोड़ी, यूट्यूब पर गाने ने मचाया गदर

पवन सिंह और नीलम गिरी का नया गाना 'मार दिही पाला' यूट्यूब पर रिलीज होते ही Trending हो गया है. इसमें दोनों की Romantic केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. Shilpi Raj के साथ गाए इस गाने को अपनी जबरदस्त Music और स्टाइल की वजह से लाखों Views मिल रहे है.

Bhojpuri New Song : भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गए है. उनका नया गाना ‘मार दिही पाला’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

रिलीज होते ही छा गया गाना पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ 12 जनवरी को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया.  यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए है और यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुका है. 

नीलम गिरी और पवन सिंह की शानदार केमिस्ट्री गाने के वीडियो में नीलम गिरी अपनी कातिलाना अदाओं से पवन सिंह को घायल करती नजर आ रही है. दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग इतनी जबरदस्त है कि फैंस इसे ‘साल का सबसे रोमांटिक गाना’ बता रहे है. वीडियो में पवन सिंह का स्टाइल और नीलम गिरी के बेहतरीन डांस स्टेप्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

शिल्पी राज और पवन सिंह की जुगलबंदी इस गाने की एक और बड़ी खासियत इसकी गायकी है. ‘मार दिही पाला’ को खुद पवन सिंह ने भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. पवन सिंह की दमदार आवाज और शिल्पी राज के सुरीले अंदाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है. गाने के बोल और संगीत इतने कैची है कि यह हर पार्टी और शादी की जान बनता जा रहा है.

ठंड के मौसम में ‘पाला’ का तड़का गाने का टाइटल ‘मार दिही पाला’ वर्तमान ठंड के मौसम को ध्यान में रखकर रखा गया है, जो सुनने में काफी मजेदार और देसी लगता है. पवन सिंह के फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर कर रहे है और कह रहे है कि ‘पावर स्टार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ही इंडस्ट्री के असली किंग है’.

पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, कुछ न कुछ बड़ा होता है. ‘मार दिही पाला’ की सफलता ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि पवन सिंह का जलवा आज भी बरकरार है. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा है, तो यूट्यूब पर जाकर इस नई जोड़ी का रोमांस देख सकते है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST