आज हम आपको PPF और SIP के बारे में पूरी कैल्कुलेशन समझाएंगे. अगर आप हर महीने 10000 रुपये निवेश करते हैं तो ऐसे में 15 साल बाद आपको कितना और कैसा रिटर्न मिल सकता है.
PPF Vs SIP which is better: इनवेस्टमेंट या निवेश हमेशा लॉन्ग टर्म के लिए किया जाए तो सही है. लॉन्ग टर्म में निवेश करना न केवल आपको फाइनेंशियली फ्री बनाता है, बल्कि शॉर्ट टर्म की तुलना में काफी अच्छा रिटर्न भी देता है. वैसे तो मार्केट में इनवेस्टमेंट के कई ऑप्शन्स हैं, लेकिन कुछ लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि PPF Vs SIP में से कहां निवेश करना वैल्यू फॉर मनी रहेगा.
आज हम आपको PPF और SIP के बारे में पूरी कैल्कुलेशन समझाएंगे. अगर आप हर महीने 10000 रुपये निवेश करते हैं तो ऐसे में 15 साल बाद आपको कितना और कैसा रिटर्न मिल सकता है.
PPF स्कीम भारत सरकार की एक स्कीम है, जिसे आप किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस से ले सकते हैें. इस स्कीम के तहत आपको हर साल 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश करने होंगे. आपका पीपीएफ अकाउंट 15 सालों बाद मैच्योर होगा. हालांकि, मैच्योरिटी के बाद आप इस अकाउंट पर 5 सालों का एक्सटेंशन भी ले सकते हैं. इस स्कीम के तहत हर साल आपको 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योर होने पर यह स्कीम आपको अच्छा-खासा रिटर्न दे सकती है.
SIP में निवेश करना पिछले कुछ सालों में काफी पॉपुलर हुआ है. आसान भाषा में समझें तो SIP यानि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को आप म्यूचुअल फंड के तहत इनवेस्ट करते हैं. SIP में आप हर महीने निवेश कर सकते हैं, जिसमें 100 रुपये प्रति माह से लेकर आप कितना फी अमाउंट इनवेस्ट कर सकते हैं. हालांकि, आप चाहें तो बीच में भी इस अमाउंट को रिडीम कर सकते हैं. SIP में आपको गारंटेड रिटर्न नहीं मिलता है.
अगर आप PPF में हर महीने 10000 रुपये का निवेश करते हैं तो इस हिसाब से आप साल में 1, 20,000 रुपये का निवेश कर रहे हैं. इस निवेश को 15 सालों तक करने पर आपके खाते में कुल 18 लाख रुपये हो जाएंगे. वहीं, हर साल आपको 7.1 प्रतिशत का ब्याज भी मिलेगा, जो बढ़कर आपके द्वारा डाले जा रहे पैसों में जुड़ता जाएगा. वहीं, अगर आप हर महीने 10 हजार रुपये SIP में निवेश करते हैं तो इसपर कोई फिक्सड रिटर्न नहीं है. 15 सालों में आपकी कुल राशि 18 लाख रुपये बनती है. हो सकता है इसपर हर साल के हिसाब से आपको 10 से 12 प्रतिशत का ब्याज मिले. वहीं, यह भी हो सकता है कि आपको आपका पूरा जमा पैसा भी कम होकर मिले.
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…