<

Agra Crime News: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमिका और उसके परिवार ने ऑटो चालक को जलाया जिंदा, खबर पढ़ रूह कांप जाएगी आपकी

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाला मामला (Heart Breaking Incident) सामने आया है. जहां, प्रेम संबंध (Love Affair) की वजह से एक ऑटो चालक (Auto Driver) पर ज्वलनशील पदार्थ (Flammable Substances) डाल दिया गया.

Agra Crime News:  उत्तर प्रदेश के आगरा से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां, आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित आजमपाड़ा रोड पर उस समय हड़कंम मच गया जब एक ऑटो चालक ज्वलनशील पदार्थ डाला गया. दरअसल, प्रेम प्रसंग के विवाद में 25 साल के ऑटो चालक चांद की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, आरोप है कि मृतक ऑटो चालक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका शबनम ने अपने परिवार के सदस्यों जिसमें भाई, मां और देवर के साथ मिलकर घेर लिया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया. तो वहीं, दूसरी तरफ करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके चांद ने 7 दिन तक एसएन मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया. 

तो वहीं, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि दरअसल, घटना 27 फरवरी की है, जब आरोपी दो सवारियों के वेश में आए और चांद का ऑटो रुकवाया. इसके बाद मौके पर अन्य आरोपी भी पहुंच गए और चांद को जबरन नीचे खींचकर इस बर्बर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आगे कहा कि आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मृतक के परिवार में छाया मातम

परिजनों के मुताबिक, चांद और शबनम के बीच पिछले दो सालों से संबंध थे और शबनम उस पर लगातार शादी का दबाव भी बना रही थी, जो इस हत्याकांड की मुख्य वजह बताई जा रही है. तो वहीं, ऑटो चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जहां, न्याय की मांग करते हुए आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर मामले को किसी तरह शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. इसके साथ ही पीड़ित के भाई शबीर की शिकायत पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

मामले में एसीपी लोहामंडी ने क्या दी जानकारी?

तो वहीं, इस मामले में एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने मामले की गंभीरता को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं. जहां,  इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और लोग अपराधियों के लिए सख्त से सख्त सजा की लगातार मांग भी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अब साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

Darshna Deep

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST