<
Categories: जॉब

UPSC Topper: DU के SRCC कॉलेज से ग्रेजुएट, बनाई ऐसी रणनीति, दूसरी बार में मिला रैंक 3, ऐसी है इनकी कहानी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. अनुज अग्निहोत्री ने AIR 1, राजेश्वरी सुवे ने AIR 2 और आकांश ढुल ने AIR 3 हासिल कर लाखों युवाओं के बीच प्रेरणा बन गए हैं.

UPSC Result Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसका इंतजार देशभर के लाखों उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे थे. इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, जबकि राजेश्वरी सुवे दूसरे और आकांश ढुल (Akansh Dhull) तीसरे स्थान पर रहे. UPSC सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है, जिसके माध्यम से देश के प्रशासनिक ढांचे के लिए अधिकारी चुने जाते हैं.

हर साल लाखों युवा IAS, IPS और अन्य केंद्रीय सेवाओं में जाने के सपने के साथ इस परीक्षा में शामिल होते हैं. परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है.

आकांश ढुल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 3

तीसरी रैंक पाने वाले आकांश ढुल ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है. आकांश ने Shri Ram College of Commerce (SRCC) से बीकॉम ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है. उनका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था, लेकिन बाद में उनका परिवार पंचकूला में बस गया. उन्होंने चंडीगढ़ के दो अलग-अलग स्कूलों से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए नई दिल्ली का रुख किया.

आकांश की यह सफलता एक दिन में नहीं मिली. वह साल 2021 से UPSC की तैयारी कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने 2023 की परीक्षा में भी भाग लिया था, जिसमें उन्हें 342वीं रैंक मिली थी. उस अनुभव से सीख लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया और आखिरकार 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर ली.

बचपन का सपना था सिविल सेवा

SRCC में पढ़ाई के दौरान आकांश को कैंपस प्लेसमेंट में बैठने का मौका भी मिला था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. उनका कहना है कि सिविल सेवा में जाना उनका बचपन का सपना था. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें सिविल सेवा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई में हमेशा अच्छे रहे हैं और उन्हें लगा कि यह उनके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है. हरियाणा से होने के कारण उन्होंने करीब से देखा है कि सिविल सेवा किस तरह लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.

परिवार से मिला मजबूत समर्थन

आकांश ढुल की सफलता के पीछे उनके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने बताया कि उनकी मां एक स्कूल प्रिंसिपल हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और सही मार्गदर्शन दिया. यही समर्थन उनकी सफलता की मजबूत नींव बना.

IAS और IFS में वैकेंसी का विवरण

IAS के लिए कुल 180 पद उपलब्ध हैं. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 74, OBC के लिए 47, SC के लिए 28, EWS के लिए 18 और ST वर्ग के लिए 13 सीटें निर्धारित की गई हैं. इसके अलावा PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी 42 सीटें आरक्षित हैं. वहीं IFS में कुल 55 पद भरे जाएंगे, जिनमें सामान्य वर्ग के लिए 22, OBC के लिए 15, SC के लिए 8, EWS के लिए 6 और ST के लिए 4 सीटें तय की गई हैं. सभी नियुक्तियां सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों और परीक्षा नियमों के अनुसार अंतिम रूप से की जाएंगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST