<
Categories: बिज़नेस

RBI Credit Card Rule 2026: भूल गए क्रेडिट कार्ड का बिल भरना? घबराएं नहीं! भारी जुर्माने से आपको बचाएंगे RBI के नए नियम

RBI Credit Card Rule 2026: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में देरी होने पर अब तुरंत जुर्माना नहीं लगेगा. जानें RBI के नए नियम, 3 दिन का ग्रेस पीरियड और सिबिल स्कोर पर होने वाले बदलावों के बारे में.

RBI Credit Card Rule 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को एक बड़ी राहत देते हुए नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं. नए नियमों के अनुसार, अब पेमेंट में देरी होने पर तुरंत जुर्माना नहीं लगेगा, बल्कि ग्राहकों को तीन दिनों का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा. यह बदलाव ‘क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड निर्देश, 2026 का हिस्सा हैं, जिसका मकसद पेनल्टी और क्रेडिट रिपोर्टिंग के तरीकों को और बेहतर बनाना है.

तीन दिन की मिलेगी मोहलत

अब अगर आप ड्यू डेट पर पेमेंट करना भूल जाते हैं, तो आपका अकाउंट तुरंत ओवरड्यू नहीं माना जाएगा. आरबीआई ने कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों को तीन दिन का बफर टाइम दें. इस दौरान न तो आपसे लेट फीस ली जाएगी और न ही आपको डिफाल्टर माना जाएगा. पहले कई बार ड्यू डेट निकलते ही भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया जाता था. लेकिन अब नियम यह है कि लेट पेमेंट फीस तभी वसूली जा सकती है, जब ये तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी खत्म हो जाए. यानी भूलने की स्थिति में आपके पास खुद को संभालने का थोड़ा समय होगा.

अब सिर्फ बचे हुए पैसे पर लगेगा जुर्माना

यह एक बहुत बड़ी राहत है. अब तक अक्सर पूरी बिल राशि पर पेनल्टी लगा दी जाती थी, चाहे आपने आधा भुगतान ही क्यों न किया हो. नए नियमों के तहत, लेट फीस केवल उसी राशि पर लगेगी जो चुकाई नहीं गई है, न कि पूरे बिल पर. इससे जुर्माना काफी कम और वाजिब हो जाएगा.

क्रेडिट स्कोर पर असर

अक्सर एक दिन की देरी भी आपके सिबिल को बिगाड़ देती थी. अब राहत यह है कि जब तक पेमेंट में तीन दिन से ज्यादा की देरी नहीं होती, बैंक इसकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को नहीं देंगे. यानी छोटी सी देरी अब आपके क्रेडिट रिकॉर्ड को खराब नहीं करेगी.

भले ही जुर्माना तीन दिन बाद लगे लेकिन आपकी ड्यू डेट (तय तारीख) नहीं बदली है. ब्याज की गणना और बिलिंग साइकिल पुराने तरीके से ही चलेगी. आसान शब्दों में कहें तो, यह बफर सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए है, पेमेंट टालने के लिए नहीं.

कब से लागू होंगे ये नियम?

ये नए नियम 1 अप्रैल, 2027 से प्रभावी होंगे. आरबीआई ने बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों को पर्याप्त समय दिया है ताकि वे अपने सिस्टम और सॉफ्टवेयर में ये बदलाव कर सकें.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST