Assam Exit Poll Results 2026: असम विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक असम में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है. वहीं कांग्रेस को फिर से धक्का लगा है.
असम विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2026
Assam Assembly Exit Poll Results 2026: असम में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 4 मई को पता चलेगा, जब वोटों की गिनती होगी, लेकिन चुनाव रिजल्ट से पहले एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल सामने आया है. एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि कांग्रेस को झटका लगने जा रहा है.
एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 126 सीटों में से एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 0-3 सीटें मिलती दिख रही हैं.
इसके अलावा एग्जिट पोल में बदरुद्दीन अजमल के लिए बुरी खबर है. पिछली बार 16 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली उनकी पार्टी AIUDF को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है.
असम चुनाव के वोट शेयरिंग प्रतिशत की बात करें तो, एनडीए को 48 प्रतिशत और कांग्रेस गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं.
गौरतलब है कि असम की 126 सीटों पर एक चरण में वोट डाले गए थे. असम में सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुए थे. राज्य में 85.91 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
बता दें कि 2021 के चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस को 29 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा एआईयूडीएफ ने 16 सीटों पर कामयाबी हासिल की थी. एजीपी को 9, यूपीपीएल को 6 और बीपीएफ 4 सीटें जितने में कामयाब रही थीं.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…