<
Categories: बिज़नेस

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर बनीं नामी ज्वेलरी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर, जानें नेट वर्थ से लेकर क्वालिफिकेशन तक सब कुछ

Sara Tendulkar Brand Ambassador: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने एक नई जिम्मेदारी संभाली है. सारा को अब एक बड़े ज्वेलरी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. सारा को PNG ज्वेलर्स के लाइटवेट और मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड ‘Litestyle by PNG’ का चेहरा चुना गया है.

Sara Tendulkar Brand Ambassador: सारा को PNG ज्वेलर्स के लाइटवेट और मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड ‘Litestyle by PNG’ का चेहरा चुना गया है. इस नई साझेदारी पर बात करते हुए सारा तेंदुलकर ने कहा कि Litestyle उनकी सोच और लाइफस्टाइल से काफी मेल खाता है. उन्होंने कहा, ‘Litestyle मुझे बहुत ही नैचुरल लगता है. इसकी ज्वेलरी हल्की है, सोच-समझकर बनाई गई है जो रोजमर्रा की जिंदगी के लिए परफेक्ट है.’सारा ने बताया कि इस ब्रांड की ज्वेलरी में सादगी, आराम और अपनी अलग पहचान साफ नजर आती है, जो आज की युवा पीढ़ी को पसंद आती है.

फिटनेस की दुनिया में भी सारा का बड़ा कदम

फैशन के साथ-साथ सारा तेंदुलकर फिटनेस और वेलनेस के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं. प्रोफेशनल फ्रंट पर सारा ने भारत में Pilates Academy X Sara Tendulkar की शुरुआत की है.यह पिलाटेस स्टूडियो मुंबई के अंधेरी इलाके में 21 अगस्त 2025 को आम लोगों के लिए खोला गया था. यह दुबई की मशहूर Pilates Academy फ्रेंचाइजी की भारत में चौथी ब्रांच है.उन्होंने बताया कि इसी सोच ने उन्हें फिटनेस और लाइफस्टाइल को एक साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया.

लंदन में हुई थी पिलाटेस से पहली मुलाकात

सारा तेंदुलकर ने पहली बार लंदन में पढ़ाई के दौरान पिलाटेस को आजमाया था. उन्होंने याद करते हुए कहा कि वह एक पिलाटेस स्टूडियो गईं, क्लास ली और पहली ही बार में उन्हें यह पसंद आ गया.भारत लौटने के बाद जब उन्हें Pilates Academy के साथ जुड़ने का मौका मिला, तो उन्होंने बिना देर किए फ्रेंचाइजी खोलने का फैसला लिया.

सारा तेंदुलकर की नेट वर्थ (Sara Tendulkar Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 साल की उम्र तक सारा तेंदुलकर की अनुमानित नेट वर्थ 1 करोड़ से 1 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स से आता है.सारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय देती हैं. वह अक्सर अपने माता-पिता सचिन और अंजलि तेंदुलकर के साथ नजर आती हैं और उनके सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं.

सारा तेंदुलकर की पढ़ाई और शुरुआती जीवन

12 अक्टूबर 1997 को जन्मी सारा तेंदुलकर का पालन-पोषण ऐसे परिवार में हुआ, जहां खेल और शिक्षा दोनों को बराबर महत्व दिया जाता है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की.इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. खास बात यह है कि उन्होंने यह डिग्री डिस्टिंक्शन के साथ हासिल की, जिसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई.पढ़ाई के साथ-साथ सारा तेंदुलकर ने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने कई नामी डिजाइनर्स के साथ काम किया है और बड़े फैशन इवेंट्स का हिस्सा भी रही हैं. सोशल मीडिया पर भी सारा काफी लोकप्रिय हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 7.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, 

.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Property Card: स्वामित्व योजना क्या है? कैसे मिलेगा संपत्ति कार्ड, जानिए इसके बड़े फायदे

SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…

Last Updated: March 25, 2026 15:49:23 IST

बहन का इंस्टा प्रमोट कराना था? इसलिए रिंकू सिंह को मैसेज किया, IAS ऑफिसर से शादी करना चाहती थी प्रिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…

Last Updated: March 25, 2026 15:45:31 IST

Hanuman Temple Ramboda: भारत से बाहर यहां है हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर, भक्तों की लगती है भीड़, नजारा देख मन हो जाएगा खुश

Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…

Last Updated: March 25, 2026 15:17:47 IST

Gas Cylinder Update: सरकारी आदेश जारी, घर में PNG होने पर LPG सप्लाई बंद, जानिए क्या है नया नियम

Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल…

Last Updated: March 25, 2026 15:12:51 IST

उत्तम नगर की मुख्य मस्जिद में तरुण के लिए उठे हजारों हाथ, धार्मिक एकता की मिसाल, परिवार को दिया हर मुमकिन साथ का भरोसा!

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से आपसी भाईचारे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,…

Last Updated: March 25, 2026 15:10:41 IST

Ram Navami Kab Hai: कब है राम नवमी? रामचरितमानस के अनुसार जानिए भगवान राम के जन्म का शुभ मुहूर्त

Ram Navami Kab Hai: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत पावन माना जाता…

Last Updated: March 25, 2026 15:47:01 IST