<
Categories: बिज़नेस

SCSS: बुजुर्गों के लिए सुरक्षित निवेश और हाई रिटर्न, गारंटी के साथ मिलेगा मोटा ब्याज

SCSS: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, गारंटी के साथ मिलेगा मोटा ब्याज. देखें कौन खाता खुलवा सकता है, कितना फायदा होगा.

SCSS: 2026 में सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम(SCSS): सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम बुजुर्गों के लिए सरकार द्वारा समर्थित बचत योजना है. जो विशेष कर बुजुर्ग या वरिष्ठ नागरिकों को रिटायरमेंट हो जाने के बाद सुरक्षित आमदनी के लिए तैयार किया गया है. 1 जनवरी 2026 से इस SCSS प्लान पर सालाना 8.2% का ब्याज मिलता है, जो आज के समय में ज्यादातर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट से भी बेहतर रिटर्न है. सरकार की तरफ से मिलने वाला यह ब्याज हर तीन महीने में आपके बैंक खाते में जुड़ जाता है. यह ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है.

कौन खोल सकता है एकाउंट

यह जैसा की नाम से ही पता चलता है, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम सिर्फ वरिष्ट नागरिकों के लिए ही बनाया गया है. यदि आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है तो आप यहां खाता खोलने के योग्य हैं. इसके अलावा जिनकी उम्र 55 से 60 साल के बीच हैं और कुछ विशेष रिटायरमेंट स्कीम के तहत रिटायर हुए हैं, वे भी यह खाता खोल सकते हैं. ऐसे ही डिफेंस सेवा से रिटायर 50-60 वर्ष के लोग भी यहां खाता खोल सकते हैं.

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में 1000 रुपया से लेकर ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. इस रकम को एक साथ ही जमा करना होता है और इसे 1,000 के गुणा में रखा जा सकता है. यदि पत्ति-पत्नी अलग-अलग खाता खोलते हैं, तो दोनों पार्टनर मिलाकर 30-30 लाख तक जमा कर सकते हैं.

SCSS की अवधी कितनी होती है?

शुरुआत में इस खाते की अवधी 5 साल की होती हैं. 5 साल की अवधी पूरी होने के बाद आप इसे 3 साल के लिए और बढ़वा सकते हैं. अगर जरूरत हो तो आगे भी ब्लॉक के तौर पर बढ़ाने की परमीशन मिल सकती है. इससे रिटायरमेंट में आमदनी की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ जाती है.

कितना ब्याज मिलता है?

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम एक तरह से फिक्स्ड इनकम प्लान है. इसके अंतर्गत हर तिमाही ब्याज आपके बैंक खाते में मिलते रहता है. इसका ब्याज दर 8.2% के हिसाब से मिलता है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST