<
Categories: मनोरंजन

क्या दिशा पाटनी को मिल गया है नया हमसफर? नूपुर सेनन की शादी में सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ ‘हाथों में हाथ’ डाले आई नज़र

नूपुर सेनन की Wedding में दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू को साथ देखा गया. दोनों के हाथों में हाथ डाले वीडियो Viral होने से उनके Dating की खबरें तेज है.फैंस इस नई जोड़ी को लेकर काफी Excited है, हालांकि दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Relationship Rumours : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है. हाल ही में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शाही शादी के दौरान दिशा को एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ देखा गया, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है.

कौन है वो मिस्ट्री मैन?

नूपुर सेनन की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें दिशा पाटनी को एक शख्स के साथ बेहद करीब देखा जा रहा है. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू है. तलविंदर अपनी रूहानी आवाज और चेहरे पर ‘स्कल मास्क’ या फेस पेंट लगाने के अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते है. उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में दिशा पाटनी और तलविंदर को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया.  एक वायरल वीडियो में दिशा, तलविंदर के हाथों में हाथ डाले घूमती नजर आ रही है.  इतना ही नहीं, दोनों को दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के साथ काफी देर तक बातचीत करते भी देखा गया. दिशा और तलविंदर के बीच की यह सहज केमिस्ट्री देखकर फैंस कयास लगा रहे है.

कि क्या यह बॉलीवुड की नई जोड़ी है?

गोवा ट्रिप से शुरू हुई चर्चा यह पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो.  हाल ही में न्यू ईयर वेकेशन के दौरान दिशा को गोवा में अरशद वारसी और एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था. उस समय उस शख्स ने अपना चेहरा छुपाया हुआ था, लेकिन अब नूपुर की शादी के वीडियोज सामने आने के बाद फैंस का दावा है कि वह शख्स तलविंदर ही थे. तलविंदर सिंह सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ और बेहद प्रभावशाली नाम है. तलविंदर अक्सर अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए नकाब या फेस पेंट का इस्तेमाल करते है, ताकि लोग उनके चेहरे के बजाय उनके संगीत पर ध्यान दे. उन्होंने दुआ लीपा और शॉन मेंडेस जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ भी मंच साझा किया है.

हालांकि दिशा और तलविंदर की इन नजदीकियों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई Official Announcement नहीं की है. दिशा इससे पहले टाइगर श्रॉफ और एलेक्जेंडर एलेक्स एलिक के साथ भी चर्चा में रह चुकी है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश की है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST