होम / Sensex and Nifty Today : सेंसेक्स 300 पॉइंट और निफ्टी भी 80 पॉइंट गिरावट पर कर रही कारोबार

Sensex and Nifty Today : सेंसेक्स 300 पॉइंट और निफ्टी भी 80 पॉइंट गिरावट पर कर रही कारोबार

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 15, 2021, 11:41 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Sensex and Nifty Today : ग्लोबल स्तर पर मिले-जुले रूझानों के बीच आज शेयर बाजार की धीमी शुरूआत हुई और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही फिर से लाल निशान पर आ गए हैं। सेंसेक्स लगभग 300 अंकों की गिरावट के साथ 57800 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 80 प्वाइंट डाउन 17250 से नीचे आ गया है।

इससे पहले सेंसेक्स 68 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 58,185 के स्तर पर खुला था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी 12 अंक यानी 0.07% की मामूली तेजी के साथ 17,336.95 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान आज रिलायंस, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल, टेगा इंडस्ट्रीज, आईटीसी, आनंद राठी वेल्थ जैसे स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। (Sensex and Nifty Today)

पेटीएम का शेयर 10 प्रतिशत टूटा (Sensex and Nifty Today)

आज पेटीएम का शेयर 10 प्रतिशत टूटा है। यह 1350 रुपए के आस-पास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स पर बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंफोसिस में गिरावट है। बढ़त वाले शेयरों में एनटीपीसी, कोटक बैंक और एम एंड एम है।

Also Read : How to Start Hoarding Business : 50 हजार लगाकर करे करोड़ों की कमाई

Also Read : Online Business Ideas for 2021 ऑनलाइन बिजनेस करके कमा सकते हैं लाखों

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT