<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, MCX पर 2,427 महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 2 November 2026: देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का ताजा भाव कितना है.

Silver Rate Today 2 November 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.35 फीसदी यानी 2,427 रुपये बढ़कर 1,81,559 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,79,132 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

दिल्ली में क्या है चांदी का भाव?

बुलियंस के मुताबिक, चांदी की कीमत बढ़कर 1,81,930 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 50.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर चांदी का भाव 1,86,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है.

गुडरिटर्न्स पर चांदी 2 लाख रुपये किलो

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. इसकी वजह टैक्स, स्थानीय मांग और अन्य शुल्क हैं. चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अलग-अलग स्रोतों के रेट की तुलना करना जरूरी है. आगे जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का ताजा भाव क्या चल रहा है.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
मुंबई ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
दिल्ली ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
कोलकाता ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
बैंगलोर ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
हैदराबाद ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
केरल ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
पुणे ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000
वडोदरा ₹2,000 ₹20,000 ₹2,00,000

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा सोने-चांदी का भाव?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की जोरदार बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोने-चांदी के दाम नीचे आ गए. इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. खासकर चांदी की कीमतों में भारी कमजोरी देखने को मिली और यह अपने अहम सपोर्ट स्तरों से भी नीचे फिसल गई. सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई. इससे बाजार में हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: त्योहारों के बीच बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, दिल्ली से मुंबई तक जानें नई कीमतें

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानियों से बुलवाना चाहते थे ‘जय हिंद’, फिर आया ऐसा आइडिया; बना डाली करोड़ों की ‘उड़ता तीर’

Udta Teer: करण जौहर की फिल्म 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का…

Last Updated: November 3, 2026 13:11:14 IST

Caught In CCTV: राह चलती युवती पर बरसाए थप्पड़! CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात; Video वायरल होते ही गिरफ्तार हुआ फरमान

Muzaffarnagar Girl Assault: मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही 19 साल की युवती से फरमान ने…

Last Updated: November 3, 2026 12:28:26 IST

जिससे बचाई जाती है जान वही बना मौत का सामान, लखनऊ के रोड पर तबाही; CCTV वीडियो आने के बाद हड़कंप

UP: आशीष की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में उसकी पत्नी रिचा और उनका…

Last Updated: November 3, 2026 12:19:46 IST

कुकर की ढक्कन से पीटा, फिर चाकू से पेट फाड़ा; ज्यादा फोन चलाने को लेकर टोकने पर पिता की हत्या

Surat Murder Case: काजल ने फोन पर गेम खेलने की आदत को लेकर हुई बहस…

Last Updated: November 3, 2026 11:57:57 IST