Madras High Court: मद्रास हाई कोर्ट के एक हालिया फैसले ने शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट हाथ में आने के बावजूद शादी को रद्द करने के फैसले पर सवाल उठा दिए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...
हिंदू-ईसाई विवाह पर मद्रास उच्च न्यायालय का फैसला
Hindu Christian Marriage Court Verdict: शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट हाथ में आ जाए तो आमतौर पर लोग उसे अपने रिश्ते का कानूनी सबूत मानते हैं लेकिन क्या सिर्फ शादी का रजिस्ट्रेशन करा लेने से विवाह कानूनन वैध हो जाता है? मद्रास हाई कोर्ट के एक हालिया फैसले ने इस सवाल पर महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट की है. अदालत ने कहा है कि एक हिंदू और ईसाई के बीच हुई शादी को हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत न तो संपन्न कराया जा सकता है और न ही रजिस्टर करके वैध बनाया जा सकता है. इसके लिए संबंधित कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है.
यह पूरा विवाद फरवरी 2009 में रजिस्टर हुई एक शादी से जुड़ा है. एक व्यक्ति ने अदालत में दावा किया कि महिला ने उसे किसी दूसरी शादी में गवाह के तौर पर हस्ताक्षर करने के बहाने रजिस्ट्रार कार्यालय बुलाया था लेकिन वहां उसकी शादी रजिस्टर कर दी गई. उसने इस विवाह को अमान्य घोषित करने की मांग की. दूसरी तरफ महिला का कहना था कि शादी पुरुष की सहमति से हुई थी. फैमिली कोर्ट ने 2019 में पुरुष की याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उसने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पुरुष के धर्म से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. अदालत के सामने 1998 और 2006 में जारी बैपटिज्म सर्टिफिकेट पेश किए गए. इन दस्तावेजों से पता चला कि शादी रजिस्टर होने के समय वह ईसाई धर्म अपना चुका था. इतना ही नहीं, अदालत ने पाया कि शादी के रजिस्ट्रेशन से पहले कोई विवाह समारोह भी नहीं हुआ था. वहीं मैरिज सर्टिफिकेट में विवाह संपन्न होने का उल्लेख था.
जस्टिस सी.वी. कार्तिकेयन और एस. रवीकुमार की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5 के तहत विवाह के लिए दोनों पक्षों का हिंदू होना जरूरी है. वहीं धारा 8 केवल कानून के मुताबिक संपन्न हुई शादी के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करती है. यानी रजिस्ट्रेशन किसी ऐसी शादी को वैध नहीं बना सकता, जो कानून की जरूरी शर्तें पूरी ही नहीं करती. अदालत ने यह भी साफ किया कि तमिलनाडु में प्रचलित आत्म-सम्मान विवाह की व्यवस्था यानी धारा 7A का लाभ भी तब नहीं मिल सकता, जब दोनों में से कोई एक हिंदू न हो.
कोर्ट ने बताया कि अलग-अलग धर्मों के लोगों की शादी के लिए विशेष विवाह अधिनियम, 1954 में प्रावधान मौजूद हैं. वहीं ईसाई विवाह के लिए इंडियन क्रिश्चियन मैरिज एक्ट, 1872 के नियमों का पालन करना होता है. सुप्रीम कोर्ट के पिछले फैसले का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया और संबंधित विवाह पंजीकरण को अमान्य घोषित कर दिया. साथ ही तमिलनाडु के सभी विवाह रजिस्ट्रारों तक इस फैसले की जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों.
ये भी पढ़ें: भारत में क्या करने आया पाकिस्तानी मंत्री? आने से पहले दिया था ऐसा बयान; जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा
Kal Ka Rashifal 24 November 2026: जानें मंगलवार को मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12…
Bisleri Water Controversy: FSSAI और लैब टेस्ट से पता चला कि बिसलेरी के पानी के…
Bisleri FSSAI Action: कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा प्लांट…
Ayodhya Janakpur Dham Express: अयोध्या से जनकपुर जाने के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने…
Muzaffarnagar Double Murder: मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने मुख्तियार और…
Watch Video: सोशल मीडया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा…