<
Categories: मनोरंजन

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ पर होने वाला था टाइगर शॉर्फ जैसा हमला? दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार; मचा हड़कंप

Delhi Metro Khalistan Graffiti Case: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास फर्श पर ग्रैफिटी मिली थी. इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास सीढ़ियों की अंदरूनी दीवार पर भी इसी तरह की लिखावट देखी गई.

Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को बताया कि पिछले सप्ताह जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक ग्रैफिटी लिखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस ग्रैफिटी में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई थी. यह घटना उनके ऑरा इंडिया टूर के दौरान सामने आई.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमीत उर्फ रफ्तार, सुमित कुमार उर्फ काका और गुरप्रीत के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों मेट्रो स्टेशनों पर मिली ग्रैफिटी में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के समर्थन और खालिस्तान की मांग से जुड़े संदेश लिखे गए थे. ये ग्रैफिटी 29 और 30 अक्टूबर को सामने आई थीं.

कहां मिली थी खालिस्तान समर्थक ग्रैफिटी?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास फर्श पर ग्रैफिटी मिली थी. इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास सीढ़ियों की अंदरूनी दीवार पर भी इसी तरह की लिखावट देखी गई.

दो FIR दर्ज

दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज कीं. पहली FIR दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 की धारा 3 के तहत और दूसरी मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 की धारा 62(2) के तहत दर्ज की गई.पहली FIR मेट्रो आजादपुर पुलिस स्टेशन और दूसरी मेट्रो एनएसपी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई.

स्पेशल सेल ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनुकूल पंवार और इंस्पेक्टर परवीन कुमार कर रहे थे. वहीं, पूरी कार्रवाई ACP राहुल कुमार सिंह की निगरानी में की गई. पुलिस ने इस ग्रैफिटी को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सार्वजनिक व्यवस्था और देश की एकता एवं अखंडता प्रभावित हो सकती है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Jharkhand Gangrape Case: अकेली लड़की को देख बिगड़ी नियत, 3 हवानों ने चलती टोटो में की मासूम के साथ सारी हदें की पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand Gangrape Case: पलामू में टोटो में सफर कर रही नाबालिग से गैंगरेप किया. तीन…

Last Updated: November 2, 2026 11:34:51 IST

Watch Video: फार्महाउस में चल रही थी रंगीन पार्टी, 43 मर्द के साथ पकड़ी गईं 33 महिलाएं; नशे में टल्ली होकर कर रहे थे मजे

Gujarat Liqour Party Viral Video: राजकोट के लग्जरी होटल में पुलिस ने शराब पार्टी पर…

Last Updated: November 2, 2026 11:04:39 IST

Gold Price 2 November 2026: दिवाली से पहले महंगा हुआ सोना? बाजार में मचा हड़कंप; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price 2 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,310 रुपये प्रति…

Last Updated: November 2, 2026 11:00:18 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, MCX पर 2,427 महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 2 November 2026: देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 2, 2026 10:29:06 IST

Watch Video: बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ऐसा क्या करती है? पिता को गिफ्ट में दे दिया हेलीपैड; कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा

Brijbhushan Sharan Singh Gift: नोएडा में रहने वाली शालिनी ने अपने पिता को जन्मदिन के…

Last Updated: November 2, 2026 10:07:17 IST