Sara Tendulkar Rajveer Deol Wedding Rumour: सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. हालांकि, सारा के करीबी सूत्र ने इन खबरों को अफवाह बताया है. दोनों कभी मिले तक नहीं हैं.
Sara Tendulkar Rajveer Deol Wedding Rumour: सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर देओल जल्द शादी करने वाले हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर कई तरह की बातें भी की जा रही हैं. लेकिन क्या सच में सारा और राजवीर की शादी होने वाली है? इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है. दरअसल, सारा तेंदुलकर के एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है. उन्होंने साफ किया है कि सारा और राजवीर के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है और दोनों की शादी की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा तेंदुलकर के करीबी सूत्र ने बताया कि सारा और राजवीर देओल कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं. सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. सूत्र ने इन खबरों को बेवजह फैलाया गया बताया. उनका कहना है कि इस तरह की अफवाहें परेशान करने वाली हैं. हालांकि, सारा इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहतीं. वह अपनी गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और इस मामले में चुप रहना ही बेहतर समझती हैं.
कुछ समय पहले सारा तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी. इस दौरान उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी का जिक्र किया था. सारा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनके भाई की शादी उनके लिए एक तरह का ट्रायल राउंड थी. उन्होंने कहा था कि अब उन्हें समझ आ गया है कि उन्हें अपनी शादी में क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए. उनके इस बयान के बाद भी फैंस उनकी शादी को लेकर उत्सुक रहते हैं.
ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा और राजवीर की शादी की अफवाह सबसे पहले रेडिट पर शुरू हुई थी. इसके बाद यह खबर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैल गई. कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि राजवीर और सारा साल 2027 में शादी कर सकते हैं. यहां तक कहा गया कि राजवीर अभी से सारा को महंगे तोहफे भेज रहे हैं. हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें महज अफवाह हैं. सारा के करीबी सूत्र ने इन सभी चर्चाओं को गलत बताया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन खबरों पर भरोसा करने से पहले उनकी सच्चाई जानना जरूरी है.
Kal Ka Rashifal 24 November 2026: जानें मंगलवार को मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12…
Madras High Court: मद्रास हाई कोर्ट के एक हालिया फैसले ने शादी के बाद मैरिज…
Bisleri Water Controversy: FSSAI और लैब टेस्ट से पता चला कि बिसलेरी के पानी के…
Bisleri FSSAI Action: कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा प्लांट…
Ayodhya Janakpur Dham Express: अयोध्या से जनकपुर जाने के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने…
Muzaffarnagar Double Murder: मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने मुख्तियार और…