<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में चांदी 5,500 रुपये गिरकर 2,02,000 रुपये प्रति किलो पहुंची, जानें आज के ताजा भाव.

Silver Price Today 26 October 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. 26 अक्टूबर 2026 को निवेशकों और खरीदारों की नजर चांदी के ताजा भाव पर टिकी हुई है. शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण शुक्रवार के भाव ही प्रभावी रहे. अब सोमवार को बाजार की चाल पर सबकी नजर है.

फिर सस्ती हुई चांदी

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसका भाव 2,20,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है. वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,500 रुपये गिरकर 2,02,000 रुपये प्रति किलो रह गई. यह कीमत सभी टैक्स समेत बताई गई है.

MCX पर भी चांदी की कीमत में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.92 प्रतिशत यानी 3,842 रुपये गिरकर 1,95,757 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,99,599 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. वहीं, बुलियंस के अनुसार चांदी का भाव 1,96,210 रुपये प्रति किलो रहा.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी का भाव/रुपये
दिल्ली 2,20,000
मुंबई 2,20,000
कोलकाता 2,20,000
चेन्नई 2,24,900
पटना 2,20,000
लखनऊ 2,20,000
मेरठ 2,20,000
अयोध्या 2,20,000
कानपुर 2,20,000

ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

क्या आगे और सस्ती होगी चांदी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 54.18 डॉलर प्रति औंस बताई गई है. कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत मिल सकती है, लेकिन आगे का रुख अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग पर निर्भर करेगा. खरीदारी से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा भाव जरूर जांचें.

ये भी पढ़ें:  Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 11:48:20 IST

World Strongest Alcohol: बीयर-व्हिस्की छोड़िए, ये है दुनिया की सबसे नशीली शराब, 50,60 नहीं इतने % होता है अल्कोहल; जान पकड़ लेंगे माथा

World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…

Last Updated: October 26, 2026 11:40:52 IST

Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…

Last Updated: October 26, 2026 11:30:52 IST

Rahul Gandhi Convoy Accident: बाल-बाल बचे राहुल गांधी, काफिले की 5 कारों का एक्सीडेंट! UP एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप

Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…

Last Updated: October 26, 2026 11:27:02 IST