राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) योजना के तहत सरकार गधा पालने वालों को सब्सिडी दे रही है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह योजना काम कैसे करती है और कौन लोग इसका लाभ उठा सकते हैं.
नौकरी करने वाले अमूमन लोगों में कभी न कभी नौकरी छोड़कर बिजनेस करने का विचार जरूर आता होगा. लेकिन, जिम्मेदारियों के चलते लोग नौकरी में ही रह जाते हैं. लेकिन, नौकरी छोड़कर बिजनेस करने के बारे में सोचने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, सरकार पशु-पालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा रही है. केंद्र सरकार ने गधा पालन को लेकर एक योजना शुरु की है.
राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) योजना के तहत सरकार गधा पालने वालों को सब्सिडी दे रही है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह योजना काम कैसे करती है और कौन लोग इसका लाभ उठा सकते हैं.
इन दिनों गधे पालने से 50 लाख रुपये मिलने की बात काफी चर्चा में है. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत अगर कोई व्यक्ति गधा पालन का प्रोजेक्ट या व्यवसाय को शुरु करने जा रहा है तो ऐसे में सरकार द्वारा उसे आर्थिक सहायता मिलेगी. माना जा रहा है कि योजना के तहत आपकी लागत का लगभग 50 फीसदी हिस्सा सब्सिडी के रूप में मिल जाएगा. यानि अगर आपने एक करोड़ रुपये लगाकर इस प्रोजेक्ट को शुरु किया है तो ऐसे में सरकार आपको 50 लाख रुपये की सब्सिडी दे सकती है.
गधा पालन की शुरुआत करने के लिए कुछ नियम और शर्तें रखी गई हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कम से कम 50 फीमेल और 5 मेल गधों का होना काफी जरूरी था. यह योजना केवल देशी नस्लों के गधों पर ही लागू होती है. अगर गधे विदेशी नस्ल के हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है. इस योजना के तहत आपको सब्सिडी की पहली किश्त बैंक से लोन एक्सेप्ट हो जाने का बाद मिलती है.
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें एक महिला अमेरिकी पुलिस…
RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…
Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…
Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…
जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…