अगर आप कार में लॉन्ग जर्नी करने वाले हैं तो ऐसे में कार की बैटरी से लेकर उसके इंजन तक की जांच कर लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं कार में किन चीजों की जांच कर लेना बेहतर रहता है.
भारत में लोग अक्सर सड़क यात्रा के बहाने लॉन्ग ड्राइव करना पसंद करते हैं. लेकिन, सड़क पर अपना वाहन निकालने से पहले उसकी जांच जरूर कर लेनी चाहिए, जिससे आपको बीच सड़क किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े. कार के सफर को आप खुद ही सुरक्षित और असुरक्षित बना सकते हैं. अगर आप कार से लंबा सफर या लंबी यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में कुछ चीजों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए.
अगर आप कार में लॉन्ग जर्नी करने वाले हैं तो ऐसे में कार की बैटरी से लेकर उसके इंजन तक की जांच कर लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं कार में किन चीजों की जांच कर लेना बेहतर रहता है.
अगर आप कार को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाना चाहते हैं तो ऐसे में जरूरी है कि घर से ही कार की ब्रेक को चेक कर लिया जाए. ऐसा करके आप न केवल एक्सीडेंट से बचते हैं बल्कि, अपनी कार को भी सुरक्षित रखते हैं. इसलिए आपको समय-समय पर अपनी कार की ब्रेक्स को जांचते रहना चाहिए. ब्रेक कम लगने या ढीली होने पर आपको बिना देरी किए मकेनिक को बुलाकर उसे दिखाना चाहिए.
अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो ऐसे में जरूरी है कि कार के इंजन को चेक कर लें. इंजन चेक करतेसमय देखें कि कूलेंट नॉर्मल है या नहीं इसके अलावा इंजन ऑयल की भी जांच करें. इसके साथ ही साथ आपको इंजन के तापमान को भी जांच लेना चाहिए. अगर इंजन गरम है तो पहले इंजन को ठंडा या नॉर्मल होने का इंतजार करें उसके बाद ही कार स्टार्ट करें.
अगर आपके कार की बैटरी की सेहत अच्छी नहीं है तो यह बीच सड़क पर आपको मकेनिक ढूंढने पर मजबूर कर सकती है. अगर कार की बैटरी में किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में गाड़ी का इंडिकेटर भी काम करना बंद कर देता है. इसके अलावा बैटरी खराब होने पर कुछ मामलों में आपकी कार भी स्टार्ट नहीं होती है. इंडिकेटर नहीं चलने से कहीं न कहीं दुर्घटना होने का जोखिम भी बढ़ जाता है.
अगर आप सड़क पर लंबी दूरी तय करने जा रहे हैं तो सबसे जरूरी है कि आपको कार के चारों टायर्स को चेक करना चाहिए. इससे दुर्घटना होने की आशंका काफी कम हो जाती है. इसके लिए आपको टायर में हवा से लेकर उसके प्रेशर तक की जांच कर लेनी चाहिए.
Petrol Diesel Price 1 October 2026: डीज़ल एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी (SAED) और…
Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के…
Weather Update Today 1 October 2026: दिल्ली में 1 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है.…
LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 पर…
Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…
Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…