<
Categories: बिज़नेस

WhatsApp में आए 10 से ज्यादा धांसू नए फीचर्स, अब यूर्जस कॉलिंग और चैटिंग कर सकेंगे एक साथ

WhatsApp यूर्जस के लिए बड़ी खुशखबरी, अब आप कॉलिंग (Calling) के साथ-साथ एक साथ चैटिंग (Chating) कर सकेंगे.

WhatsApp 10 New Features: क्या आप भी व्हाट्सऐप का ज्यादा करते हैं इस्तेमाल, तो यह खबर आपके लिए है. व्हाट्सऐप ने हाल ही में 10 नए फीचर्स को लागू किया है. जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अपडेट्स में से एक है मिस्ड कॉल मैसेज की सुविधा. आइए जानते हैं इन शानदार फीचर्स के बारे में. जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

अब मिस्ड कॉल मैसेज की होगी सुविधा

व्हाट्सऐप के अपडेट्स में सबसे ज्यादा अगर कोई महत्वपूर्ण अपडेट्स है तो, वह मिस्ड कॉल मैसेज की सुविधा. जानकारी के मुताबिक, अग आप किसी भी को व्हाट्सऐप कॉल करते हैं और वह किसी कारणवर्श आपका कॉल पिक नहीं कर पाते हैं तो, आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. आप तुरंत ही एक वॉइस नोट या वीडियो नोट रिकॉर्ड करके उन्हें भेज सकते हैं, जिस्से आपकी कम्युनिकेशन पहले से और भी ज्यादा आसान हो जाएगी. आपको अलग से मैसेज करने की किसी भी तरह से ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

वॉइस चैट और ग्रुप वीडियो कॉल में हुआ सुधार

इतना ही नहीं, कपंनी ने वॉइस नोट के साथ-साथ ग्रप वीडियो कॉल में भी भारी सुधार किया है. वॉइस चैट में अब बातचीत को डिस्टर्ब किए बिना रिएक्शन देने की अपडेट जोड़ा गया है. तो वहीं, दूसरी तरफ ग्रुप वीडियो कॉल में, अब बोलने वाले स्पीकर को भी इस बार सबसे ज्यादा हाइलाइट किया जाएगा, ताकि इसे यह पता लगाना आसान हो जाएगा की आखिरी कौन बात कर रहा है.

चैट और विजुअल्स के संबंध में Meta AI में बड़ा अपडेट

इतना ही नहीं, अब चैट और विजुअल्स के संबंध में Meta AI में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, इसे Mid Journey और Flux जैसे नए मॉडल्स से अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि Meta AI द्वारा जनरेट किए गए विजुअल्स न सिर्फ बेहतर लगे बल्कि पहले और भी ज्यादा वास्तविक लगें.

तो वहीं, दूसरी तरफ इस अपग्रेड के तहत Meta AI अब आपकी किसी भी तरह की तस्वीर का एक शॉर्ट वीडियो में एनिमेट भी कर सकती है, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ-साथ अपने परिवार को भी शेयर कर सकेंगे.

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए आया एक अनोखा फीचर्स

इतना ही नहीं, डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी एक उपयोगी फीचर जोड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है. इस नए फीचर का नाम है नई मीडिया टैब. दरअसल, इस टैब में डॉक्यूमेंट, मीडिया और लिंक को एक ही जगह पर सही तरीके से पेश किया जाएगा. इसके साथ ही लिंक और प्रीव्यू को भी जल्द से जल्द बेहतर बनाया जाएगा.

स्टेटस और चैनल के फीचर्स को बनाया गया इंटरैक्टिव

कंपनी सिर्फ तक यहीं नहीं रूकी. स्टेटस और चैनल के फीचर्स को भी भी पहले से और भी ज्यादा इंटरैक्टिव बनाया गय है. तो वहीं, दूसरी तरफ स्टेटस के लिए, WhatsApp ने नए इंटरेक्टिव स्टिकर्स पेश किए हैं, जैसे कि म्यूजिक लिरिक्स और क्वेश्चन प्रॉम्प्ट, जो यूजर्स को एक-दूसरे के साथ ज्यादा इंगेज होने में बेहद ही मददगार साबित होगा.

चैनल के लिए, एडमिन को अब सवाल पूछने (Question) का फीचर मिलेगा, जिससे वे चैनल मेंबर्स से किसी भी विषय पर रियल-टाइम में उनका रिस्पॉन्स बड़े कही आसानी से ले सकेंगे. हांलाकि, कंपनी ने इस मामले में जानकारी देते हुए यह बताया कि यह तमाम फीचर्स कई यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध हो चुके हैं, और इन नए अपडेट्स का पूरा फायदा उठाने के लिए यूजर्स को अपने व्हाट्सऐप को अपडेटेड रखने की पूरी तरह से खास सलाह भी दी गई है.

Darshna Deep

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST