<
Categories: मनोरंजन

हवा में सिगरेट को उछाल कर होठों में दबाना… Rajinikanth का स्टाइल देख Japan के लोग हो गए थे दीवाने, 25 हफ्ते तक थिएटर से नहीं हटी फिल्म

Rajinikanth Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन आज पूरी साउथ इंडस्ट्री में बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है. साउथ के लगो एक्टर को भगवान मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं, साउथ ही नहीं पूरे बॉलीवुड में भी रजनीकांत की अदाकारी के लोग दीवाने हैं. रजनीकांत की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं जापान में भी बेहद ज्यादा है, जापान के लोग रजनीकांत के स्टाइल के पीछे पागल है.

Rajinikanth Fan Following In Japan: पूरी दुनिया सुपरस्टार रजनीकांत की दीवानी है, साउथ में लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. लेकिन सिर्फ इंडिया में ही नहीं, जापान में भी लोग उनके लिए पागल है. सिगरेट को हवा में उछाल कर अपने होठों में दबाना उनके लिए देखना उनोखा था. जापान में पहली बार रजनीकांत की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जो 25 हफ्ते तक थिएटर्स से नही हटी थी और फिल्म में बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था और तबाड़तोड़ कमाई की थी. जापान में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ने इतिहास रच दिया था. आइये जानते है कैसे बढ़ी सुपरस्टार रजनीकांत की जपान में फैन फैन फॉलोइंग

रजनीकांत कैसे जापान में हुए इतने मशहूर?

दरअसल रजनीकांत ने फिल्म ‘बासा’ में एक ऑटो ड्राइवर का रूल निभाया है, जब भारत आए जापान में रहने वाले याशूदा ने इस फिल्म को देखा तो वह रजनीकांत के फैन हो गये. उसके बाद उन्होंने एक ऑटो रिक्शा खरीदा और रजनीकांत की तरह ही दक्षिणी भारतीय अंदाज में धोती को लुंगी की तरह बांध कर घूमने लगे. इतना ही वो रजनीकांत के ऐसे जबर्दस्त फैन बने की वह चेन्नई आकर उनकी फिल्में भी देखने लगे और उनकी फिल्में देखने के लिए उन्होंने तमिल भाषा भी सीखी.

रजनीकांत की फिल्म “मुथु” को जपानी भाषा में किया रिलीज

इसके बाद जब, 1996 में जापानी फिल्म आलोचक जून एडोकी सिंगापुर के ‘लिटिल इंडिया’ वीडियो स्टोर में गये, तो उन्होंने रजनीकांत की फिल्म  “मुथु” का वीडियो कैसेट देखा. एडोकी को कैसेट के कवर पर लिखा फिल्म का सारांश थोड़ा अनोखा लगा, जिसके बाद भी वो कैसेट खरीद कर अपने घर ले आए. फिल्म तमिल भाषा में थी और इसका कोई अंग्रेजी सबटाइटल भी नहीं था तो उन्होंने किसी तरह दृश्यों के माध्यम से कहानी को समझने की कोशिश की. ज्यादा कुछ तो उनके समझ नहीं आया लेकिन वह रजनीकांत के जबरदस्त स्टाईलके के फैन हो गए. तभी एडोकी ने सोचा की अगर इस फिल्म को जापानी भाषा में डब करके रिलीज किया जाए तो रजनीकांत की डांसिंग और स्टाइलिश एक्टिंग जापानी लोगों के लिए एक नया अनुभव हो सकता है. उन्होंने रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर जापान के कई फिल्म वितरकों से बात करी. शुरू में जापानी वितरकों ने इसमें रुचि नहीं दिखायी. लेकिन आखिरकार जापान की एक निर्माण कंपनी रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ को डब करने के लिए तैयार हुई. जापानी भाषा में यह फिल्म- मुथु ओडोरू महाराजा ( मुथु- द डांसिंग महाराजा) के नाम से रिलीज हुई. 

जपान के थिएटर्स में मचाया रजनीकांत की फिल्म “मुथु” ने तहलका

सन 1998 में जापान में टोकियो के शिबुएया जिले के राइज सिनेमा हॉल में यह रजनीकांत की फिल्म को रिलीज किया गया. इस फिल्म को देखने के बाद जापान में रजनीकांत की लोकप्रियता जुनून की हद तक बढ़ गयी. उस दौरान में जापानियों पर रजनीकांत की एक्टिंग का ऐसा जादू चला की यह फिल्म लगातार 25 हफ्ते तक थिएटर्स पर लगी रही और करीब साढ़े बारह करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस सिनेमा हॉल के लिए ये फिल्म मेगाहिट साबित हुई. रजनीकांत की फिल्म “मुथु” की बेमिसाल सफलता देख कर फिर इसे 100 सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया. तब इसने 23 करोड़ 74 लाख रुपये का बिजनेस किया. जापानीयो के लिए रजनीकांत के अभिनय की अदा बिल्कुल अलग थी. सिगरेट को हवा में उछाल कर होठों में दबाते देखना जापानीयो के लिए उनोखा था. इस तरह रजनीकांत जापान में सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेता बन गये. बता दें कि जब 2011 में सुनामी और भूकंप ने जापान में भारी तबाही मचायी थी. तब रजनीकांत ने जापान के पीड़ित लोगों की मदद की थी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST