<
Categories: बिज़नेस

पैन कार्ड और आधार को लिंक नहीं करेंगे तो क्या होगा, कितना जुर्माना

PAN and Aadhaar Link: 1000 तक जुर्माना के साथ कई तरह के कामों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. देखें यदि आपका भी पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं है तो क्या होगा,

PAN and Aadhaar Link: अगर तय समय सीमा के अंतर्गत आप अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं करते हैं तो आपको कई तरह से भारी नुकसान हो सकता है. सरकार की तरफ ऐसा करने का आखिरी मौका 31 दिसंबर 2025 तक दिया गया है. यदि इस दिन तक आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं होता है तो आपको ऐसे नुकसान हो सकता है.

देनी पड़ सकती है पेनाल्टी

बताई गई तारीख तक यदि आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं होता है तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो सकता है. इसकी वजह से आपको कई सामान्य कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा न होने पर टैक्स और फाइनेंशियल कामों में बड़ी दिक्कतें आ सकती हैं.

जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक वाला प्रोसेस पूरा नहीं किया है, उन्हें लिंक करने से पहले 1,000 रुपये की लेट फीस देनी पड़ेगी.

जरूरी वित्तीय काम में रुकावटें आ सकती है

वित्तीय कामों में रुकावटें जैसे नया बैंक अकाउंट खोलने में समस्या, लोना या क्रेडिट कार्ड लेने में दिक्कत हो सकती है, निवेश इत्यादि से जुड़े कामों में परेशानी, प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में दिक्त आदि.

PAN कार्ड निष्क्रिय होने के बाद क्या हो सकता है

यदि आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं है तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा. इसकी वजह से आपको इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में दिक्कत होगी, एफडी और म्यूचुअल फंड जैसे जुड़े काम बाधित हो सकते हैं, भारी रकम की लेन-देन करने में परेशानी बढ़ेगी.

ऑनलाइन कैसे चेक करें, पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक है या नहीं

पैन आधार स्टेटस चेक करने के लिए इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं. लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करें. नंबर दर्ज करें और आखिरी में सबमिट करें. आपके स्क्रीन पर स्टेटस का पता चल जाएगा.

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST