<

गजब! क्रिकेट डिक्शनरी में जुड़ा नया शॉट, ग्लेन फिलिप्स ने लगाया ‘स्विच कवर ड्राइव’; देखें Video

Glenn Phillips New Shot: क्रिकेट की डिक्शनरी में स्विच हिट के बाद नया शॉट स्विट कवर ड्राइव जुड़ गया है. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सुपर स्मैश में यह शॉट लगाया है. देखें वीडियो...

Glenn Phillips New Shot: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने क्रिकेट की दुनिया को एक नया शॉट दिया है. ग्लेन फिलिप्स ने घरेलू लीग सुपर स्मैश में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 2 ऐसे शॉट लगाए, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आज से पहले किसी खिलाड़ी ने ऐसा शॉट नहीं खेला था. आमतौर पर बल्लेबाज हाथ बदलते हैं और गेंद को पुल या स्वीप करके उस एरिया में मारते हैं, जहां पर वे फील्ड के लेग साइड की ओर मुड़े होते हैं. सुपर स्मैश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ ओटागो की ओर से खेलते हुए ग्लेन फिलिप्स ने ऑफ-स्पिनर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के खिलाफ ठीक विपरीत दिशा में शॉट लगाया.

दरअसल, पारी के 19वें ओवर में फिलिप्स ने बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाज के रन-अप के बीच में ही अपने सामान्य दाएं हाथ के स्टांस को बाएं हाथ के स्टांस में बदल लिया. फॉक्सक्रॉफ्ट ने गेंद को बाएं हाथ के बल्लेबाज के ऑफ स्टंप के बाहर फेंका. इस पर फिलिप्स ने गेंद को एक जोरदार ‘स्विच कवर ड्राइव’ शॉट लगाकर बाउंड्री के पार भेज दिया.

20वें ओवर में भी लगाया शॉट

इसके बाद 20वें ओवर में फिर फिलिप्स ने इसी तरह का शॉट लगाया. इस ओवर की 5वीं गेंद पर फिलिप्स ने एक कदम आगे बढ़कर बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह खड़े हो गए. इससे पहले डेविड वॉर्नर भी कई बार ऐसा कर चुके हैं. हालांकि फिलिप्स ने आगे जो किया, वो शायद वॉर्नर पहले नहीं कर पाए. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने लेग-साइड फील्ड को पीछे धकेल दिया और लेनोक्स ने बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए गेंद को फिलिप्स की ओर तिरछा फेंका, जिससे गेंद उनकी हिटिंग आर्क से दूर गिरे. इस गेंद पर फिलिप्स ने आगे बढ़कर शॉट लगाया और गेंद को एक्स्ट्रा-कवर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया.

यहां देखें वीडियो

ग्लेन फिलिप्स की तूफानी बल्लेबाजी

इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. फिलिप्स ने 48 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए. फिलिप्स ने अपनी पारी के दौरान कुल 7 चौके और 4 छक्के लगाए. इसकी मदद से उनकी टीम ओटागो ने 41 रनों से मुकाबला जीत लिया. ग्लेन फिलिप्स को इस जीत के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. टीवीएनजेड के साथ एक इंटरव्यू के दौरान फिलिप्स ने स्विच कवर ड्राइव के बारे में कहा, ‘मैंने नेट में कुछ समय तक इसका अभ्यास किया है, लेकिन इसे पूरी तरह से आजमाया नहीं है.’ फिलिप्स ने आगे कहा, ‘प्रोफेशनल क्रिकेट के खेल में स्विच-अराउंड शॉट खेलना वाकई दिलचस्प है. पिछले दिनों नेट में अभ्यास करते समय मैं बाएं हाथ से शॉट लगा रहा था, दाएं हाथ से शॉट लगाने की तुलना में बेहतर था.’

केविन पीटरसन ने दिया था स्विच हिट

इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने क्रिकेट को नया शॉट दिया था, जिसे स्विच हिट कहा जाता है. इस शॉट के आने के बाद दुनिया के कई बल्लेबाजों ने इसका खूब फायदा उठाया. इसमें बल्लेबाज बैटिंग करते समय गेंदबाज के गेंद डालने से पहले लेफ्टी से राइटी या फिर राइटी से लेफ्टी स्टांस कर लेता है. इससे वह गेंद को स्क्वायर लेग एरिया में आसानी से मार सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST