Megha Agarwal: मीशो ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसकी सीएक्सओ (CXO) बिजनेस मेघा अग्रलाव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
Megha Agarwal
Meesho Megha Agarwal: ई-कॉमर्स का सरोजनी कहे जाने वाले मीशो ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसकी सीएक्सओ (CXO) बिजनेस मेघा अग्रलाव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस जानकारी को 7 जनवरी को रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए दी गई. इसके बाद से बेंगलुरु के कंपनी के साथ अग्रवाल का लंबा जुड़ाव खत्म हो गया. फाइलिंग के मुताबिक मीशो ने उनके जाने का कारण नहीं बताया है.
कंपनी ने कहा कि अगर कोई और जानकारी होगी तो वह स्टैंडर्ड इंडस्ट्री नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए बाद में शेयर की जाएगी. यह भी साफ नहीं है कि मीशो ने इस रोल के लिए किसी सक्सेसर का नाम शॉर्टलिस्ट किया है या नहीं.
मेघा अग्रवाल सितंबर 2019 में मीशो में शामिल हुईं और कंपनी के कई मेन बिजनेस और ग्रोथ इनिशिएटिव को आकार देने में अहम भूमिका निभाई. छह साल से ज्यादा समय तक उन्होंने स्ट्रेटेजी,एक्सपेंशन और यूजर-फोकस्ड ऑपरेशंस जैसी कई लीडरशिप जिम्मेदारियां निभाईं.
मीशो में उनकी पिछली भूमिकाओं में चीफ ऑफ स्टाफ, वाइस प्रेसिडेंट और यूजर ग्रोथ के लिए जनरल मैनेजर और CXO-ग्रोथ शामिल थे. अक्टूबर 2023 में उन्हें चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर (बिजनेस) के पद पर प्रमोट किया गया, इस रोल ने उन्हें कंपनी की कंज्यूमर और बिजनेस एक्सपीरियंस स्ट्रैटेजी के सेंटर में रखा.
अग्रवाल का एकेडमिक बेस मजबूत है उन्होंने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री हासिल की है. बाद में उन्होंने INSEAD से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री पूरी की. स्टार्टअप इकोसिस्टम में आने से पहले उन्होंने कंसल्टिंग और फाइनेंशियल एडवाइजरी रोल में एक्सपीरियंस हासिल किया. उनके पहले के प्रोफेशनल कामों में ए टी कियर्नी कंसल्टिंग (इंडिया) और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) में पद शामिल थे जहां उन्होंने स्ट्रैटेजी और एडवाइज़री असाइनमेंट पर काम किया.
वित्त वर्ष 2025 में अग्रवाल को कुल Rs 2.29 करोड़ का कम्पनसेशन मिला. इसमें वित्त वर्ष 2024 के लिए Rs 9.4 लाख का सालाना वेरिएबल कम्पोनेंट शामिल था. जिसका पेमेंट वित्त वर्ष 2025 में किया गया था. उनका जाना मीशो के लिए एक अहम समय पर हुआ है. बता दें कि मीशो एक पब्लिकली लिस्टेड कंपनी के तौर पर ऑपरेशन्स को अपना रहा है.
लीडरशिप में यह बदलाव दिसंबर 2025 में मीशो के स्टॉक मार्केट में डेब्यू के बाद हुआ है, जो भारत के हाल के सालों में सबसे बड़े टेक्नोलॉजी IPO में से एक है. पब्लिक इश्यू पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था, जिसमें शेयर 111 रुपये प्रति शेयर पर ऑफर किए गए थे, जिससे कंपनी की वैल्यू लगभग $5.6 बिलियन हो गई.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…