सिलिकॉन वैली (Sillicon Valley) में एक भारतीय मूल के सीनियर टेक्नीशियन (Senior Technician of Indian Origin) ने हाल ही में न सिर्फ सुर्खियां बटोरी है, बल्कि सभी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
भारतीय मूल के सीनियर टेक्नीशियन ने सभी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है.
Quiting High Paying Job: सिलिकॉन वैली में एक भारतीय मूल के सीनियर टेक्नीशियन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, उन्होंने अपनी लाखों डॉलर की नौकरी को पूरी तरह से छोड़ दिया है. उनका मानना है कि सिर्फ पैसा कमना नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के बदलते दौर में खुद को फिर से स्थापित करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है.
एक दशक तक लेगेसी सिस्टम्स पुराने सॉफ्टवेयर पर काम करने के बाद उन्होंने यह महसूस किया कि उनकी स्किल्स धीरे-धीरे पुरानी पड़ती जा रही है. इसके बाद उन्होंने सीधे किसी बड़ी कंपनी में आवेदन करने के बजाय सिर्फ 6 महीने अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से समर्पित कर दिया.
इतना ही नहीं, उन्होंने क्लाउड आर्किटेक्चर और मशीन लर्निंग में एडवांस सर्टिफिकेशन भी हासिल किए. साथ ही अपनी तकनीकी क्षमता को एक बार फिर से साबित करने के लिए उन्होंने गिटहब (GitHub) पर महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का काम भी किया. तो वहीं, पुराने संपर्कों के अलावा उन्होंने नए दौर के स्टार्टअप संस्थापकों से मुलाकात करना सही समझा.
इतना ही नहीं, उन्होंने अपने शानदार वापसी से हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया. जहां, उन्हें एक प्रमुख एआई स्टार्टअप के ‘चीफ आर्किटेक्ट’ के रूप में नियुक्त किया गया. जहांस उनकी तनख्वाह न सिर्फ पुरानी नौकरी से कहीं ज्यादा थी, बल्कि उन्हें कपंनी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भी दी गई.
यह कहानी एक बार फिर से साबित करती है कि तकनीकी क्षेत्र में “Unlearn, Learn, and Relearn” का सिद्धांत ही आपको असल में लंबे रेस का घोड़ा बनाने में बड़ी सफलता दिला सकता है.
Parshuram Jayanti 2026: इस साल 19 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इसी दिन परशुराम…
Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…
IPL 2026: जोस बटलर ने लखनऊ में रचा इतिहास! 14,000 टी20 रन पूरे कर बने…
Shani Dosh Upay: मान्यताओं के अनुसार किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष होता है,…
Farman Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फरमान…
Kal ka Panchang 13 April 2026: आज 13 अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है,…