<
Categories: Career

Job Leave for Passion: सैलरी से बड़ा जब निकला सपना, 50 लाख की छोड़ी नौकरी, चुनी क्रिएटिव दुनिया

Job Leave for Passion: आज के समय में जहां लोग सुरक्षित नौकरी के पीछे भागते हैं, वहीं एक लड़की ने 50 लाख की नौकरी छोड़ अपने जुनून को चुना. अब उनकी कहानी तेजी से वायरल हो रही है.

Job Leave for Passion: आज के दौर में जहां लोग एक सुरक्षित और अच्छी सैलरी वाली नौकरी (Job) पाने के लिए सालों मेहनत करते हैं, वहीं एक लड़की के फैसले सबका ध्यान खींच रहा है. उन्होंने अपनी 50 लाख सालाना पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा और अब उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हम जिनकी बात कर रहे हैं उनका नाम सान्या बत्रा (Sanya Batra) है.

सान्या ने अपनी कहानी Instagram पर एक वीडियो के जरिए साझा की, जिसमें उन्होंने खुलकर बताया कि यह फैसला लेना कितना मुश्किल था. उन्होंने स्वीकार किया कि नौकरी छोड़ते समय वह बेहद डरी हुई थीं. उनके आसपास के लोग भी इस निर्णय को जोखिम भरा मान रहे थे. उनके मन में भी वही सवाल थे कि अगर यह काम नहीं चला तो? क्या मैं गलत कर रही हूँ? एक स्थिर करियर को छोड़ना केवल नौकरी छोड़ना नहीं था, बल्कि उस सुरक्षा को भी पीछे छोड़ना था जो इसके साथ आती है.

बिना गारंटी के नई शुरुआत

सान्या ने बिना किसी निश्चित आय या प्लान के नए सिरे से शुरुआत की. उनके पास सिर्फ एक फोन, एक सपना और खुद पर भरोसा था. उन्होंने लगातार कंटेंट बनाना शुरू किया, सीखती रहीं, गलतियों से सुधार करती रहीं और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाने लगीं. हालांकि यह सफर आसान नहीं था. कई बार काम धीमा पड़ा, आत्मविश्वास डगमगाया और उन्होंने अपने फैसले पर सवाल भी उठाए. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रहीं.

मेहनत और धैर्य से मिली सफलता

समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाई. आज सान्या खुद को एक सफल कंटेंट क्रिएटर के रूप में देखती हैं. उनके लिए सफलता का मतलब सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि वह संतुष्टि है जो उन्हें अपने काम से मिलती है. अब वह हर सुबह उत्साह के साथ उठती हैं क्योंकि वह वही कर रही हैं जो उन्हें सच में पसंद है.

लोगों के लिए प्रेरणा बनी कहानी

सान्या की यह यात्रा उन लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है जो अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं. उनका मानना है कि जीवन के सबसे डरावने फैसले ही हमें सही दिशा में ले जाते हैं. उनकी पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. कई यूज़र्स ने उनके साहस की तारीफ की और कहा कि अपने जुनून के लिए इतना बड़ा जोखिम उठाना हर किसी के बस की बात नहीं होती.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पत्नी से हुआ विवाद, तो लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर की मौत

Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…

Last Updated: October 5, 2026 13:09:15 IST

India Next ODI Match: कब वापस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट? ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार; फिर मैदान पर होगी चौक्के-छक्कों की बरसात

India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…

Last Updated: October 5, 2026 12:45:55 IST

Team India October Schedule: भारतीय खिलाड़ियों के लिए महाभारत से कम नहीं होंगे अगले 30 दिन! एक के बाद एक होंगे बड़े मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Team India October Schedule: भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर…

Last Updated: October 5, 2026 12:43:14 IST

दिल्ली में नहीं रुक रहीं बिल्डिंग गिरने की घटनाएं, सुंदरी नगर में झुकी 6 मंजिला इमारत, अब क्या होगा?

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. इसी…

Last Updated: October 5, 2026 12:31:44 IST

DLF Mall जाकर करती थी चोरी, घी-रिफाइंड उठाती कई बार हुई कैमरे में कैद, पकड़ी गई

DLF Mall: नोएडा के DLF मॉल में एक महिला को चोरी करते हुए पकड़ा गया.…

Last Updated: October 5, 2026 12:18:44 IST

खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल

Kajal Raghwani On Relationship With Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल 2…

Last Updated: October 5, 2026 12:05:22 IST