<
Categories: Career

RRB Group D: होली पर रेलवे भर्ती बोर्ड ने दी खुशखबरी, बढ़ गई एप्लीकेशन की लास्ट डेट, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 21,195 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी है. वहीं आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 4 मार्च से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दिया गया है.

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 21,195 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी गयी है. इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 2 मार्च थी. वहीं आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 4 मार्च से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दिया गया है.  

यह भर्ती रेलवे के लेवल-1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट आदि के लिए है, जो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है. इस आर्टिकल में इस आवेदन से संबंधित सभी पहलुओं जैसे आयु पात्रता, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया के बारे में सब कुछ बताया गया है.

भर्ती का विवरण

आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन CEN 09/2025 के तहत जारी हुआ, जिसमें कुल 21,195 से 21,997 पदों की अधिसूचना दी गई थी. आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर मूल रूप से 20 फरवरी तक थे, लेकिन आरआरबी ने इसे बढ़ाकर 2 मार्च या 9 मार्च तक कर दिया. उम्मीदवार rrbapply.gov.in वेबसाइट से डायरेक्ट लिंक या सरकारी रिजल्ट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट(ऑपरेशंस), असिस्टेंट लोको शेड जैसे पद शामिल हैं.
यह भर्ती पूरे भारत में रेलवे जोन के अंतर्गत होगी, और चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 पे मैट्रिक्स (पे बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 1800) पर नियुक्ति मिलेगी. 

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आईटीआई धारक भी इसमें आवेदन के लिए पात्र हैं. आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष (1 जनवरी 2026) है, जिसमें आरक्षित वर्गों को विशेष छूट है. अनारक्षित वर्ग के लिए जन्म तिथि 2 जनवरी 1993 से पहले की नहीं होनी चाहिए.  आवेदन शुल्क सामान्य/OBC वर्ग के लिए 500 रुपये है, जिसमें से 400 रुपये वापस आ जायेंगे जब उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं एससी/एसटी/महिला/ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने पर वापस हो जायेंगे.

चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में होगा: प्रथम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), जिसमें गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता के 100 प्रश्न (90 मिनट). CBT उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PETहोगी. अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी. परीक्षा के परिणाम क्षेत्रीय वेबसाइट पर अपलोड होंगे, जिन्हें उम्मीदवार को अपने रोल नंबर से चेक करना होगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST