UPSC IAS Success Story: सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने लक्ष्य के लिए कितनी मेहनत और समर्पण देते हैं. मजबूत इरादों के साथ कोई भी सपना सच किया जा सकता है. ऐसी ही कहानी एक आदिवासी लड़की की है.
UPSC IAS Success Story: आंगनबाड़ी से पढ़कर बनी IAS Officer
UPSC IAS Success Story: भारत के एक छोटे से गांव से निकलकर UPSC Civil Services Exam जैसी कठिन परीक्षा को पास करना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन मनीषा धार्वे (IAS Manisha Dharve) ने यह कर दिखाया. उनकी कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और अटूट विश्वास की मिसाल है. एक साधारण शुरुआत से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने तक का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है.
मनीषा की शुरुआती पढ़ाई गांव के आंगनवाड़ी केंद्र से हुई. उनके पिता गंगाराम धार्वे एक इंजीनियर थे. उनकी मां जमुना एक शिक्षिका थीं. उन्होंने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने का हौसला दिया.
सरकारी स्कूल से पढ़ाई करते हुए मनीषा ने 10वीं में 75% और 12वीं में 78% अंक हासिल किए. इसके बाद उन्होंने इंदौर के होल्कर कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसी दौरान उनके मन में IAS बनने का सपना और भी मजबूत होता गया. ग्रेजुएशन के बाद मनीषा ने UPSC की तैयारी का फैसला लिया. बेहतर माहौल के लिए वह दिल्ली गईं. हालांकि, सफलता इतनी आसान नहीं थी. उन्होंने तीन बार परीक्षा दी, लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी.
हर असफल प्रयास के बाद घर लौटना, लोगों के सवाल और समाज की आलोचना की. ये सब किसी को भी तोड़ सकते थे. लेकिन मनीषा ने हार नहीं मानी. उन्होंने हर असफलता को सीख में बदला और अपने लक्ष्य पर डटी रहीं.
साल 2023 में उनकी मेहनत रंग लाई। मनीषा ने चौथे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर 257वीं रैंक हासिल की. यह सिर्फ उनकी जीत नहीं थी, बल्कि उन सभी के लिए उम्मीद की किरण थी जो कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं. आज मनीषा एक IAS अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और समाज के लिए काम कर रही हैं. उनकी कहानी खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी पृष्ठभूमि की लड़कियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं.
मनीषा धार्वे की कहानी हमें यह सिखाती है कि सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कहां से आते हैं, बल्कि इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने लक्ष्य के लिए कितनी मेहनत और समर्पण दिखाते हैं. उनका सफर बताता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना नामुमकिन नहीं होता.
Narhari Zirwal Controversy: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री नरहरि…
Ambani vs Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला आईपीएल बिजनेस के मैदान…
Chaitra Navratri 2026: इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन महीना चल रहा है,देशभर में मता…
Team India Schedule for 2026-27 Season: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के शुरुआत से पहले…
Sarkari Naukri Indian Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे (Railway Jobs) में नौकरी (Govt Jobs) की…
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी…