होम / मोदी को दिखा देंगे उनकी औकात ,कांग्रेस सत्ता में आई तो बदल देगी नमो स्टेडियम का नाम :गुजरात चुनाव में कुछ इस तरह जारी हुआ कांग्रेस का घोषणा पत्र

मोदी को दिखा देंगे उनकी औकात ,कांग्रेस सत्ता में आई तो बदल देगी नमो स्टेडियम का नाम :गुजरात चुनाव में कुछ इस तरह जारी हुआ कांग्रेस का घोषणा पत्र

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : November 12, 2022, 5:50 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : जानकारी हो, कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया । कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया है। आपको बता दें, कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में भारी-भरकम और लोक लुभावने दावे किए है लेकिन इस मेनिफेस्टों में वादों से ज्यादा विवादों की तस्वीर नजर आ रही रही है।

कांग्रेस सत्ता में आई तो बदल देगी नमो स्टेडियम का नाम

जानकारी हों , कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टों में अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करने का ऐलान किया है। वहीं, बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई रद्द कर उन्हें फिर जेल भेजने की बात भी कही है। ज्ञात हो, एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए पार्टी नेता मधूसूदन मिस्त्री ने तो यह तक कह दिया कि मोदी कभी पटेल नहीं बन सकते।मिस्त्री ने जोश में आकर इतना तक कह दिया इस चुनाव में मोदी को अपनी औकात दिख जाएगी।

10 लाख नौकरियां, कर्ज माफी और फ्री बिजली का वादा

आपको बता दें, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे,इनमें महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा। कांग्रेस ने सरकारी भर्ती में भ्रष्टाचार और बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा भी किया गया है। साथ ही बेरोजगारों को 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी करने, हर घर को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने जैसे वादे भी किए हैं।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में सबका रखा गया है ध्यान

गृहणियों के लिए कांग्रेस का वादा

कांग्रेस ने वचनपत्र में कहा है कि गृहणियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। गैंस सिलेंडर पर बाकी के रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में भरेगी।

छात्रों के लिए कांग्रेस का वादा

छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएगी। उच्च शिक्षा की फीस में 20% की कमी की जाएगाी। अन्य सेवा शुल्क खत्म किए जाएंगे।

किसानों के लिए कांग्रेस का वादा

किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। तालाब बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। नहर से खेत तक फ्री में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

दलित-ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए कांग्रेस का वादा

स्थानीय निकाय चुनावों में इन समुदायों को आरक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भी प्राथमिकता देकर अंत्योदय के सिद्धांतों को लागू किया जाएगा।

पंचायत सेवकों के लिए कांग्रेस का वादा

पंचायतों से छीनी गई शक्तियां उन्हें वापस लौटाईं जाएंगी। भ्रष्टाचार की रोकथाम और मनरेगा के लिए समय पर भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।

कांग्रेस का दावा 6 लाख लोगों से पूछकर बनाया मेनिफेस्टो

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। सोनिया गांधी का सख्त निर्देश रहता है कि मेनिफेस्टो को प्रायोरिटी में रखें।गहलोत ने कहा राहुल गांधी ने जो वचन दिए हैं, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। हमने 6 लाख लोगों से पूछकर मेनिफेस्टो बनाया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT