होम / शतक पूरा करने के लिए रोहित और गिल में लगी रेस, जानें किसने मारी बाजी

शतक पूरा करने के लिए रोहित और गिल में लगी रेस, जानें किसने मारी बाजी

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : January 24, 2023, 6:28 pm IST

(दिल्ली) : रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्ले से जमकर तबाही मचाई। दोनों ओपनर्स ने मिलकर कीवी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की। टॉस हारकर उतरी टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित और शुभमन गिल ने मिलकर 212 रन की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी निभाई। दोनों ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का भरपूर मनोरंजन भी किया, मगर गिल और रोहित की बल्लेबाजी से ज्यादा मजेदार तो दोनों के बीच हुई शतक की रेस रही। बता दें, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और गिल के बीच तीसरे मुकाबले में सबसे पहले शतक पूरा करने की जबरदस्त रेस हुई। शतक के लिए दोनों के बीच मुकाबला तो मैच की पहली ही गेंद से शुरू हो गया था, मगर ये रोमांचक 12वें ओवर के बाद हुआ।

बता दें, रोहित जब 42 रन पर थे, तब गिल ने चौका जड़कर 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। रोहित ने अपना अर्धशतक 14वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया। इसके बाद तो रोहित और आक्रामक हो गए और अगले ओवर में 3 चौके लगाकर वो गिल से आगे शतक की रेस में थोड़ा आगे निकल गए।

23 वें ओवर में रोमांचक हुई शतक की रेस

मालूम हो, दोनों भारतीय ओपनर्स के बीच शतक की रेस तब रोमांचक हुई जब रोहित ने 21 ओवर तक 68 गेंदों पर 91 रन बना लिए। वहीं उनसे पहले अर्धशतक पूरा करने वाले गिल इस रेस में थोड़ा पिछड़ गए और 58 गेंदों पर 79 रन तक ही पहुंचे। शतक की रेस 23वें ओवर में पहले से और भी ज्यादा आक्रामक हो गई। गिल इस ओवर में एक छक्का और चौका जड़कर 91 रन तक पहुंच गए। रोहित पहले से 94 रन पर थे। शतक के करीब पहुंचने के बाद दोनों के बीच रेस ने पहले हम तो पहले हम वाली हो गयी।

ओवर  रोहित शर्मा  (रन)  शुभमन गिल(रन)
24वां     95                   96
24.1     95                   97
24.2     97                   97
24.4     98                   97
24.5     98                   98
24.6     99                   98

रोहित ने मारी बाजी

वहीं, 25वें ओवर के आखिर में रोहित गिल से एक रन आगे निकल गए। अगले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर वो कोई रन नहीं जोड़ पाए और तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने गिल से पहले अपना शतक पूरा कर दिया। बता दें, भारतीय कप्तान ने 83 गेंदों पर 100 रन पूरे किए। 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 72 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इस तरह गिल से पीछे अर्धशतक जड़ने वाले रोहित ने शतक का रेस जीता।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

एक्टिंग छोड़ सेल्स-वुमन बनी Shraddha Kapoor, अपनी पहली बिक्री का अमाउंट किया शेयर -Indianews
HC ने मनीष सिसोदिया को दी खुशखबरी, जांच एजेंसियों से मांगा जवाब
ICC Ranking: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट चैम्पियनशिप में हासिल किया पहला स्थान, जानें अंक तालिका में शामिल टॉप 10 टीम-Indianews
कोविशील्ड की खुराक लेने वाले घबराहट को करें दूर, डॉक्टर ने गिनाए वैक्सीन के कई फायदे
Murder in Mahim Trailer: आशुतोष राणा और विजय राज की मर्डर इन माहिम का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म -Indianews
पांच साल के अंदर इतनी फीसदी बढ़ी हेमंत सोरेन की संपत्ति, रिपोर्ट में खुलासा-Indianews
Heeramandi ने तोड़े रिकॉर्ड, संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ इंटरनेशनल लीग में हुई शामिल -Indianews
ADVERTISEMENT