Tim David 106 Meter Six: आरसीबी के पावर हिटर टिम डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जेमी ओवर्टन की गेंद पर ऐसा जोरदार शॉट लगाया, जिससे गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी. इससे पहले आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स कई बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं.
टिम डेविड और एबी डिविलियर्स.
AB de Villiers One Hand Six: IPL 2026 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत हुई. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई को 43 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में आरसीबी की जीत के सबसे हीरो ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज टिम डेविड रहे, जिन्होंने 25 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली. टिम डेविड ने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के और 3 चौके लगाए. इस दौरान टिम डेविड ने फैंस के लिए पावर हिटिंग का शानदार नमूना पेश किया. डेविड ने आरसीबी की पारी के 19वें ओवर में जेमी ओवर्टन की 6 गेंदों पर 4 छक्के और 1 चौका लगाकर कुल 30 रन बटोरे.
ओवर की आखिरी गेंद शॉर्ट बॉल थी, जिस पर टिम डेविड ने डीप स्क्वायर लेग पर दमदार पुल शॉट लगाया. उनके इस शॉट में इतनी ताकत की थी कि गेंद सीधे स्टेडियम से बाहर चली गई. यह छक्का 106 मीटर का था. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टिम डेविड की पावर हिटिंग की खूब तारीफ हो रही है. इससे आरसीबी फैंस को एबी डिविलियर्स की याद आ गई. दरअसल, आरसीबी के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक ऐसा ही शॉट लगाया था, जिस पर गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर गिरी थी.
IPL 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने एक हाथ से ऐसा छक्का लगाया था, जिस पर गेंद स्टेडियम की छत पर जा गिरी थी. दरअसल, यह मुकाबला बेंगलुरु किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में एबी डिविलियर्स ने पंजाब के खिलाफ नाबाद 82 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस पारी के दौरान एबी डिविलियर्स ने कुल 7 छक्के लगाए थे. आरसीबी की पारी में 19वें ओवर में मोहम्मद शमी की 5वीं गेंद पर एबी डिविलियर्स ने एक हाथ से जोरदार छक्का जड़ा, जिस पर गेंद मैदान से बाहर स्टेडियम की छत पर जा गिरी. एबी डिविलियर्स का यह सिक्स 96 मीटर लंबा था. इस पारी के दम आरसीबी ने जीत हासिल की थी.
अब आईपीएल 2026 में टिम डेविड (Tim Dvaid) ने भी वही कारनामा दोहराया है. टिम डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में जेमी ओवर्टन की गेंद पर स्टेडियम के बाहर सिक्स लगाया. वहीं, मैच की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने नाबाद 70, रजत पाटीदार ने 48, देवदत्त पडिक्कल ने 50 और फिल साल्ट ने 46 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी चेन्नई की टीम 207 रन पर ही ढेर हो गई. इसके चलते आरसीबी ने 43 रनों से मैच जीत लिया.
Today Weather News 08 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड के ऊंचाई वाले इलाकों…
Wrestlemania XXX: साल 2014 में रेसलमेनिया 30 में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरी…
Rahman Dakait Poster Controversy: अखिलेश यादव को फिल्म विलेन 'रहमान डकैत' बताने पर मचा बवाल.…
टेस्ला ने भारत में अपना पांचवां सुपरचार्जर लगा दिया है. कंपनी ने ये ईवी चार्जिंग…
Number of Rounds: अक्सर आपने देखा होगा कि मंदिर में पूजा के बाद लोग श्रद्धा…
Eye Safety Tips in Summer: गर्मियों की तपिश सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती…