IPL 2026: अंपायर की गलती से आयुष म्हात्रे के 2-2 बल्ले टेस्ट में हुए फेल! बीच मैदान पर हुए इस अजीबोगरीब ड्रामे को देख फैंस और माइकल क्लार्क की छूटी हंसी, जानें पूरा मामला.
IPL 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज शुक्रवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए. संजू सैमसन के आउट होने के बाद युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए ही थे कि मैच के बीच में ही एक अजीबोगरीब ड्रामा शुरू हो गया. दरअसल, म्हात्रे को बैटिंग शुरू करने से पहले बैट टेस्ट से गुजरना था, जिसने कुछ पलों के लिए सबको हैरान कर दिया.
हुआ ये कि जब अंपायर ने आयुष म्हात्रे के बल्ले को गेज (बल्ले की चौड़ाई मापने वाला यंत्र) से चेक किया, तो वह उसमें से पार नहीं हुआ. हद तो तब हो गई जब म्हात्रे का दूसरा बल्ला भी टेस्ट में फेल हो गया. मैदान पर सन्नाटा था और म्हात्रे थोड़े नर्वस दिख रहे थे. लेकिन तभी अंपायर को अपनी गलती का अहसास हुआ. उन्होंने गेज को उल्टा पकड़ा हुआ था! जैसे ही उन्होंने उसे सीधा किया, म्हात्रे का वही पहला बल्ला आसानी से टेस्ट में पास हो गया और खेल दोबारा शुरू हुआ.
इस पूरी घटना को देख रहे दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप ने तुरंत स्पष्ट किया कि अंपायर ने डिवाइस उल्टा पकड़ा है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क तो अपनी हंसी और हैरानी नहीं छिपा पाए. उन्होंने बार-बार ‘ओह माय गॉड’ कहते हुए इस घटना पर मजे लिए. आईपीएल जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में इस तरह की बचकानी गलती ने क्लार्क समेत सबको लोटपोट कर दिया.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘गजब ड्रामा है! अंपायर ने उल्टा गेज पकड़ा था और बेचारा बल्लेबाज तीन-तीन बल्ले बदल रहा था.’ वहीं दूसरे फैन ने कहा, ‘चेन्नई के मैदान पर ये क्या कॉमेडी हो रही है, अंपायर साहब अपनी ही नासमझी पर मुस्कुरा रहे हैं.’
आयुष म्हात्रे आज के मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने 43 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली है इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े हैं.
गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…
Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…
Kal ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…
PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…
Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…