CK Nayudu Trophy:बिहार के पटना में जन्मे 22 साल के सूरज कश्यप दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज़ हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में गेंद से ऐसा असर डाला कि विरोधी बल्लेबाज़ लगातार दबाव में रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी चार्ट में टॉप किया.
CK Nayudu Trophy
CK Nayudu Trophy: बिहार क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है. युवा ऑलराउंडर सूरज कश्यप ने अपने दमदार प्रदर्शन से कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में न सिर्फ टीम को खिताब दिलाया, बल्कि देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया. घातक गेंदबाज़ी और ज़रदार ऑलराउंड खेल के दम पर सूरज ने साबित कर दिया कि वह भविष्य में बिहार ही नहीं, भारतीय क्रिकेट के लिए भी बड़ी उम्मीद बन सकते हैं.उनकी तेज और सटीक गेंदबाज़ी ने पूरे टूर्नामेंट में विरोधी टीमों को दबाव में रखा और फाइनल में नागालैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई.
बिहार के पटना में जन्मे 22 साल के सूरज कश्यप दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज़ हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में गेंद से ऐसा असर डाला कि विरोधी बल्लेबाज़ लगातार दबाव में रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी चार्ट में टॉप किया, पांच मैचों की 10 पारियों में कुल 31 विकेट लिए. उनका इकॉनमी रेट 2.34 का शानदार रहा. खास बात यह है कि सूरज ने तीन मौकों पर पांच या उससे ज़्यादा विकेट लेकर मैच जिताने की अपनी काबिलियत दिखाई.
फाइनल मैच में नागालैंड की टीम दोनों पारियों में बिहार के अनुशासित अटैक का सामना नहीं कर पाई. सूरज कश्यप ने अहम मौकों पर जरूरी विकेट लिए, जिससे उनकी टीम की स्थिति मज़बूत हुई और खिताब जीतने की नींव रखी गई. उन्हें वासुदेव प्रसाद सिंह से बेहतरीन सपोर्ट मिला, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रदर्शन के लिए सूरज कश्यप को ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ का अवॉर्ड दिया गया.
सूरज कश्यप ने अलग-अलग फॉर्मेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: 31 विकेट, 165 रन
रणजी ट्रॉफी (डेब्यू सीज़न): 11 विकेट, 280 रन
विजय हज़ारे ट्रॉफी: 12 विकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: 8 विकेट
Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…
Hanuman Ansh Box Office Collection: दुनिया भर में इसकी कमाई तेज़ी से बढ़ रही है.…
Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…
Blue Drum Case: इस बहुत चर्चित और खौफनाक मर्डर केस में कोर्ट का आखिरी फैसला…
Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…