नीतीश कुमार राबड़ी देवी विवाद: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 'लड़की' बताया, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने सीएम की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया.
नीतीश कुमार के राबड़ी देवी के ऊपर टिप्पणी से भड़के तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे सवाल उठाया कि उस मुख्यमंत्री को क्या कहा जाए जो राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री को ‘लड़की’ कहता है और बार-बार महिलाओं के प्रति संकीर्ण, नकारात्मक और गलत मानसिकता दिखाता है. मुख्यमंत्री की यही मानसिकता बिहार में लड़कियों, छात्राओं और महिलाओं के खिलाफ हर दिन होने वाली सैकड़ों रेप की घटनाओं को बढ़ावा देती है. राबड़ी देवी की बेटी और
रोहिणी आचार्य ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को संसदीय भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हो सकतीं. RJD और अन्य विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अभद्र, असंसदीय और अपमानजनक बताया है. विपक्ष का कहना है कि महिलाओं के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए उचित नहीं है.
UP Petrol Diesel Price 4 November 2026: 4 नवंबर 2026 को यूपी में पेट्रोल-डीजल के…
Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…
Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…
Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…
Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…