Blessing Muzarabani Slams PSL: IPL के लिए KKR से हाथ मिलाते ही जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ारबानी पर PSL ने लगाया 2 साल का बैन. अब खिलाड़ी की एजेंसी ने इस सज़ा को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट की पोल खोल दी है.
Blessing Muzarabani Slams PSL: ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की एजेंसी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के ख़िलाफ आपत्तियां जाहिर की हैं एजेंसी का दावा है कि 2026 IPL सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम में शामिल होने से पहले मुजरबानी ने PSL के साथ कोई भी आधिकारिक अनुबंध साइन नहीं किया था. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान क्रिकेट सफेद झूठ कह रहा है. इसलिए एजेंसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मांग की है कि वह PSL में मुजरबानी के खेलने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा ले.
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर जारी एक बयान में मुजरबानी की एजेंसी ‘World Sports Exchange’ ने साफ किया कि मुजरबानी ने किसी भी PSL फ़्रैंचाइज़ी के साथ कोई आधिकारिक अनुबंध साइन नहीं किया था. हालाँकि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2026 सीजन के लिए उनसे संपर्क किया था लेकिन वह समझौता केवल अस्थायी था और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट से NOC मिलने पर निर्भर था और इस प्रक्रिया के लिए, एक ज़रूरी शर्त के तौर पर एक वैध और हस्ताक्षरित अनुबंध का होना ज़रूरी होता है.
एजेंसी ने कहा, ‘ब्लेसिंग से 2026 PSL में खेलने के अवसर के बारे में संपर्क किया गया था और यह सौदा ज़िम्बाब्वे क्रिकेट से NOC मिलने की शर्त पर आधारित था. PSL के साथ औपचारिक अनुबंध के बिना NOC जारी नहीं किया जा सकता. इसके विपरीत सार्वजनिक घोषणा किए जाने के बावजूद असल में कोई अनुबंध कभी जारी ही नहीं किया गया. कोई व्यक्ति ऐसे अनुबंध का उल्लंघन कैसे कर सकता है जो उसे कभी मिला ही न हो?’
ब्लेसिंग मुज़ारबानी की एजेंसी के अनुसार, ‘जब 27 फ़रवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2026 IPL सीजन के लिए एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर मुजरबानी से संपर्क किया, तब उनके पास ऐसा कोई बाध्यकारी अनुबंध नहीं था जो उन्हें PSL से जोड़ता हो. इसलिए ज़िम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज ने अपनी किसी भी मौजूदा पेशेवर प्रतिबद्धता का उल्लंघन किए बिना इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.’
एजेंसी ने आगे कहा, ‘हमारा मानना है कि PSL में उनके खेलने पर लगाया गया कोई भी प्रतिबंध उन अन्य खिलाड़ियों को पहले दी गई सज़ाओं की तुलना में बहुत ज़्यादा और असंगत है जिन्होंने अपने अनुबंधों का उल्लंघन किया था. हम PSL से अनुरोध करते हैं कि वह शालीनता दिखाते हुए इस प्रतिबंध को हटा ले और मौजूदा स्थिति को स्वीकार कर ले. यह उनकी तरफ से हुई एक प्रशासनिक चूक है इससे ज़्यादा कुछ नहीं. हमारे मन में PSL या इस्लामाबाद यूनाइटेड के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है.’ PCB के अनुसार, मुजरबानी को शुरू में PSL के लिए एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था.
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…
भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…