Khaleel Ahmed Injured: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. इसकी वजह से CSK कैंप में हलचल मची हुई है. खलील अहमद इस सीजन 5 मैचों में 2 विकेट चटका चुके थे.
CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हुए.
Khaleel Ahmed Injured: IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर सामने आई है. CSK के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूझ रहे हैं. 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान खलील अहमद को चोट लगी थी. हालांकि उस समय चोट की गंभीरता की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब मामला साफ हो गया था. खलील अहमद को इस चोट से उबरने में काफी ज्यादा समय लगेगा. उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा. ऐसे में अब वह इस सीजन CSK के लिए बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे. इससे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी की चिंता बढ़ गई है.
दरअसल, 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इसी मैच के दौरान खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को दाईं जांघ में चोट लगी थी. इसकी वजह से वह अपने 4 ओवर की स्पेल भी पूरी नहीं कर पाए थे. 3.5 ओवर डालने के बाद ही खलील अहमद को मैदान से बाहर जाना पड़ा था. मेडिकल जांच के बाद पता चला कि उनकी चोट काफी गंभीर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, खलील अहमद चोट ग्रेड 2 टियर की है. इस चोट को ‘हाई-ग्रेड पार्शियल टियर’ बताया गया है, जिसमें दाहिने ‘रेक्टस फेमोरिस टेंडन’ में खिंचाव शामिल है. खलील को इस चोट से उबरने में लंबा समय लगेगा.
IPL 2026 में खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अहम गेंदबाज हैं. खलील ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिनमें 2 विकेट चटकाए हैं. शुरुआती 3 मैचों में खलील अहमद कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे. फिर चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी की और 1 विकेट चटकाए. इसके बाद अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी 1 विकेट हासिल किया.
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन इंजरी संकट से जूझ रही है. सीजन की शुरुआत से पहले ही तेज गेंदबाज नाथन एलिस बाहर हो गए थे. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 3 मैचों से चोट के चलते बाहर हुए थे. एमएस धोनी और स्पेंसर जॉनसन अभी तक मैदान से बाहर चल रहे हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं. अब खलील अहमद पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…