<
Categories: क्रिकेट

Vaping During Cricket Match: रियान पराग ही नहीं… इन क्रिकेटरों ने भी बीच मैच में फूंका सिगरेट, कोहली का दोस्त भी लिस्ट में

Cricketers Caught Vaping During Cricket Match: रियान पराग को पंजाब के खिलाफ मैच में वेपिंग करते हुए देखा गया था. हालांकि, क्रिकेट की दुनिया में यह पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्हें पहले ऐसा करते हुए देखा जा चुका है.

Cricketers Caught Vaping During Cricket Match: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान रियान पराग इ सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे. यह घटना मुल्लांपुर में राजस्थान की रन चेज के 16वें ओवर के दौरान सामने आई, जब पराग अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के साथ बैठे हुए नजर आए.  वीडियो में देखा गया कि वह वेप डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे थे. यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई और नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठने लगे.

हालांकि, इस घटना के बाद बीसीसीआई ने उनपर कोई कड़ी कार्रवाई तो नहीं की लेकिन मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया. हालांकि, क्रिकेट की दुनिया में यह पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्हें पहले ऐसा करते हुए देखा जा चुका है. इस लिस्ट में ब्रैंडन मैकुलम, सबके फेवरेट एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच जैसे दिग्गज का भी नाम शामिल हैं. 

फिंच और एबी भी लिस्ट में

साल 2020 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच आईपीएल मैच के दौरान कैमरे में वेपिंग करते हुए पकड़े गए थे. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के दौरान फिंच को धुआं छोड़ते हुए देखा गया था. हालांकि प्रसारण तुरंत काट दिया गया, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. इसी साल SA20 लीग के दौरान पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स भी वीआईपी स्टैंड्स में वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि वह बिग स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं, वह हैरान दिखे, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था.

ये भी पढ़ें:-कैमरे के सामने ये कांड करते हुए पकड़े गए थे रियान पराग, बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना

मैकुलम और स्टोक्स भी कर चुके ऐसा

यह मामला सिर्फ हाल के वर्षों तक सीमित नहीं है. पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने 2015 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान टॉयलेट में धूम्रपान किया था. वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी स्वीकार किया था कि उन्होंने 2019 विश्व कप फाइनल के दौरान लॉर्ड्स के वॉशरूम में स्मोकिंग की थी. इन घटनाओं से साफ है कि धूम्रपान और वेपिंग से जुड़े विवाद लगातार क्रिकेट जगत का पीछा कर रहे हैं, भले ही खिलाड़ियों की सार्वजनिक छवि और अनुशासन को लेकर जागरूकता पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी हो.
 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: Riyan parag

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST