दिल्ली पुलिस ने एक शातिर कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है, जो कई अपराध के मामलों में शामिल रहा है. पुलिस ने उसे 50 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार किया है.
Delhi police Constable Arrest in Loot Case
Delhi Constable Loot Case: दिल्ली में जनता का ध्यान रखने वाले पुलिसकर्मी ही अगर खुद के अंदर काफी राज छिपाए बैठे हों, तो जनता की सुरक्षा क्या ही होगी? दरअसल, दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर लाख से ज्यादा की लूट को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है. सूत्रों की मानें, तो आरोपी कांस्टेबल समय सिंह की पोस्टिंग दिल्ली पुलिस की बटालियन में थी. वो बाहर से बेहद सामान्य, ड्यूटी करना और वर्दी की जिम्मेदारी निभाता नजर आ रहा था, लेकिन उसके मन में कुछ और ही चल रहा था.
जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना और चांदनी महल में मुकदमे दर्ज हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आरोपी के ऊपर इतने मामले दर्ज थे, तो भी वो ड्यूटी पर कैसे रहा?
वहीं अब आरोप है कि 31 मार्च की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. ये लूट छोटी-मोटी नहीं बल्कि 50 लाख रुपये से ज्यादा की थी. वारदात के बाद एक-एक कर उसके साथी गिरफ्तार हो गए. हालांकि समय सिंह गायब हो गया. दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की.
तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और बार-बार हर फ्रेम को सही से चेक किया गया. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसकी मोबाइल लोकेशन, डिजिटल ट्रेल और कॉल डिटेल्स निकाली गईं. आखिर में सुराग मिला और पता चला कि वो राजस्थान के दौसा में है. बताया जाता है कि आरोपी बहुत चालाक था और वारदात को अंजाम देकर बच जाता था. हालांकि इस बार वो फंस गया. दौसा में उसकी मौजूदगी की खबर मिलने के बाद टीम ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ लिया. दिल्ली पुलिस उसे पकड़कर दिल्ली लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस उसके दूसरे मामलों की भी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Delhi: रूस-तुर्किये और अजरबैजान में नौकरी की चाहत रखने वाले हो जाएं सावधान! ठगी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…