Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Vaping During Cricket Match: रियान पराग ही नहीं… इन क्रिकेटरों ने भी बीच मैच में फूंका सिगरेट, कोहली का दोस्त भी लिस्ट में

Vaping During Cricket Match: रियान पराग ही नहीं… इन क्रिकेटरों ने भी बीच मैच में फूंका सिगरेट, कोहली का दोस्त भी लिस्ट में

Cricketers Caught Vaping During Cricket Match: रियान पराग को पंजाब के खिलाफ मैच में वेपिंग करते हुए देखा गया था. हालांकि, क्रिकेट की दुनिया में यह पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्हें पहले ऐसा करते हुए देखा जा चुका है.

Written By:
Last Updated: 2026-05-01 12:53:24

Mobile Ads 1x1

Cricketers Caught Vaping During Cricket Match: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान रियान पराग इ सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे. यह घटना मुल्लांपुर में राजस्थान की रन चेज के 16वें ओवर के दौरान सामने आई, जब पराग अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के साथ बैठे हुए नजर आए.  वीडियो में देखा गया कि वह वेप डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे थे. यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई और नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठने लगे.

हालांकि, इस घटना के बाद बीसीसीआई ने उनपर कोई कड़ी कार्रवाई तो नहीं की लेकिन मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया. हालांकि, क्रिकेट की दुनिया में यह पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्हें पहले ऐसा करते हुए देखा जा चुका है. इस लिस्ट में ब्रैंडन मैकुलम, सबके फेवरेट एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच जैसे दिग्गज का भी नाम शामिल हैं. 

फिंच और एबी भी लिस्ट में

साल 2020 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच आईपीएल मैच के दौरान कैमरे में वेपिंग करते हुए पकड़े गए थे. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के दौरान फिंच को धुआं छोड़ते हुए देखा गया था. हालांकि प्रसारण तुरंत काट दिया गया, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. इसी साल SA20 लीग के दौरान पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स भी वीआईपी स्टैंड्स में वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए थे. जैसे ही उन्हें पता चला कि वह बिग स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं, वह हैरान दिखे, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था.

मैकुलम और स्टोक्स भी कर चुके ऐसा

यह मामला सिर्फ हाल के वर्षों तक सीमित नहीं है. पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने 2015 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान टॉयलेट में धूम्रपान किया था. वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी स्वीकार किया था कि उन्होंने 2019 विश्व कप फाइनल के दौरान लॉर्ड्स के वॉशरूम में स्मोकिंग की थी. इन घटनाओं से साफ है कि धूम्रपान और वेपिंग से जुड़े विवाद लगातार क्रिकेट जगत का पीछा कर रहे हैं, भले ही खिलाड़ियों की सार्वजनिक छवि और अनुशासन को लेकर जागरूकता पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी हो.
 
Tags:

MORE NEWS