Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: रोहित शर्मा-ईशान किशन का रिकॉर्ड टूटा, शुभमन गिल- साईं सुदर्शन का धमाका, CSK को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2026: रोहित शर्मा-ईशान किशन का रिकॉर्ड टूटा, शुभमन गिल- साईं सुदर्शन का धमाका, CSK को 8 विकेट से रौंदा

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में गिल और सुदर्शन ने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड भी बना दिया. दोनों ने साथ मिलकर सिर्फ 40 पारियों में अपनी 19वीं 50+ रन की साझेदारी पूरी की और रोहित शर्मा व ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 19:27:37 IST

Mobile Ads 1x1

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (Gujarat vs Chennai super kings) को 8 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए थे, लेकिन गुजरात ने इस लक्ष्य को महज 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात की जीत में बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई और टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा. चेन्नई सुपर किंग्स को एक और निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा.

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की. गिल ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन 46 गेंदों में 87 रन बनाकर नाबाद रहे.

रोहित शर्मा और किशन का रिकॉर्ड टूटा

इस साझेदारी ने न केवल गुजरात टाइटंस को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि गिल और सुदर्शन ने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड भी बना दिया. दोनों ने साथ मिलकर सिर्फ 40 पारियों में अपनी 19वीं 50+ रन की साझेदारी पूरी की और रोहित शर्मा व ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 54 पारियों में 18 बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की थी.

क्या है पाइंट टेबल का हाल?

गुजरात के लिए इस मैच में सुदर्शन के अलावा जोस बटलर ने 30 गेंदों में 39 और वॉशिंगटन सुंदर 1 गेंदों में 1 रन बनाकर नाबाद रहे और गुजरात को आसानी से मैच जिता दिया. पाइंट टेबल की बात करें तो इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स उनसे एक स्थान नीचे हैं. सीएसके ने 8 मैचों में सिर्फ 3 ही जीत दर्ज की है. उन्हें 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पहले स्थान पर पंजाब किंग्स और आखिरी स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है. 

Tags:

MORE NEWS