Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मौत के बाद नहीं, जीते जी होगी तेरहवीं, 80 साल के बलजोर ने 900 लोगों को दिया भोज का न्योता

मौत के बाद नहीं, जीते जी होगी तेरहवीं, 80 साल के बलजोर ने 900 लोगों को दिया भोज का न्योता

Baghpat News: बागपत के जोहड़ी गांव में 80 वर्षीय बलजोर ने अपनी तेरहवीं का आयोजन जीते-जी करने का फैसला लिया है. इसके लिए करीब 900 लोगों को भोज का निमंत्रण दिया गया है. आयोजन में हवन और भोज के साथ वह अपनी पगड़ी नाती मुकुल को सौंपेंगे.

Written By:
Published: November 15, 2026 17:54:42 IST
Last Updated: November 15, 2026 17:54:42 IST

Mobile Ads 1x1

Baghpat News: आमतौर पर तेरहवीं किसी व्यक्ति के निधन के बाद होती है, जब परिवार और रिश्तेदार जुटकर दिवंगत की स्मृति में भोज करते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जोहड़ी गांव में 80 वर्षीय बलजोर ने इस परंपरा से अलग फैसला लिया है. उन्होंने तय किया है कि अपनी तेरहवीं से जुड़ी रस्में वह जीते-जी निभाएंगे. इसके लिए गांव और आसपास के परिचितों समेत करीब 900 लोगों को भोज का निमंत्रण दिया गया है. इस आयोजन में वह खुद मेहमानों का स्वागत करेंगे और परिवार की पगड़ी भी अपने नाती मुकुल को सौंपेंगे.

तेरहवीं के भोज की खुद कर रहे तैयारी

बागपत के जोहड़ी गांव में बलजोर के घर इन दिनों खास आयोजन की तैयारियां चल रही हैं. घर के आंगन में बड़े-बड़े कड़ाह चढ़े हैं और हलवाई पकवान बनाने में जुटे हैं. मेहमानों के लिए पूड़ी, रायता, लड्डू और दो तरह की सब्जियों का इंतजाम किया जा रहा है. रविवार सुबह हवन और दोपहर में करीब 900 लोगों के लिए भोज आयोजित करने की तैयारी है. इस आयोजन की खास बात यह है कि यह किसी दिवंगत व्यक्ति की तेरहवीं नहीं है. 80 साल के बलजोर ने अपनी ही तेरहवीं का आयोजन करने का फैसला किया है. वह चाहते हैं कि जिन लोगों से उनका जीवनभर मेलजोल रहा, वे सभी उनके सामने एक साथ बैठकर भोजन करें.

जिंदगी में ही परिचितों के साथ बैठना चाहते हैं बलजोर

बलजोर पुत्र कनक सिंह का कहना है कि उन्होंने हमेशा समाज के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं. परिचितों और रिश्तेदारों के निमंत्रण पर वह उनके यहां भोज में शामिल होते रहे हैं. अब उनकी इच्छा है कि अपने जीवनकाल में ही सभी लोगों को एक जगह बुलाकर भोजन कराएं और खुद भी उनके साथ बैठें. उनका मानना है कि जब वह खुद मौजूद हैं तो इस आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी तेरहवीं का भोज कराने की तैयारी की है. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, यह फैसला उनके लिए भी अलग तरह का अनुभव है.

मृत्यु के बाद होने वाली पगड़ी की रस्म भी होगी खास

इस आयोजन में सबसे खास रस्म पगड़ी की होगी. आमतौर पर परिवार के मुखिया के निधन के बाद पगड़ी बांधकर परिवार की जिम्मेदारी उत्तराधिकारी को सौंपने की परंपरा निभाई जाती है. लेकिन बलजोर यह रस्म अपनी मौजूदगी में ही पूरी करेंगे. वह अपनी पगड़ी अपने नाती मुकुल को सौंपेंगे. इस तरह वह परिवार की अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देने की रस्म भी खुद अपनी आंखों के सामने निभाना चाहते हैं. परिवार में उनकी बेटी पिंकी, दामाद सुखपाल, तीन नातिन और नाती मुकुल हैं.

गांव में चर्चा का विषय बना अनोखा फैसला

बलजोर के इस फैसले ने गांव और आसपास के लोगों का ध्यान खींचा है. पड़ोसी इसे अनोखी पहल बता रहे हैं. उनके दामाद सुखपाल का कहना है कि समय के साथ परंपराओं को निभाने के तरीके भी बदल रहे हैं. जिन रस्मों को आमतौर पर मृत्यु के बाद किया जाता है, बलजोर ने उन्हें अपने जीवनकाल में ही पूरा करने का निर्णय लिया है. इस आयोजन के जरिए बलजोर अपनी मौजूदगी में परिचितों से मिलना, उनके साथ भोजन करना और परिवार की पगड़ी नाती को सौंपना चाहते हैं. अब यह आयोजन गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

MORE NEWS