Live TV
Search
Home > क्रिकेट > DC vs RCB weather Forecast: जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली के मौसम का मिजाज और पिच की पूरी रिपोर्ट

DC vs RCB weather Forecast: जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली के मौसम का मिजाज और पिच की पूरी रिपोर्ट

DC vs RCB weather Forecast: आज दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत है. चोट की खबरों ने दोनों टीमों की चिंता बढ़ाई है, तो वहीं दिल्ली के मौसम का मिजाज और पिच की रिपोर्ट भी चौंकाने वाली है. जानें पूरी अपडेट.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 17:02:34 IST

Mobile Ads 1x1

DC vs RCB weather Forecast: आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का एक बड़ा मुकाबला होने वाला है. एक तरफ फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है, तो दूसरी तरफ अपने घर में वापसी की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स (DC). हालांकि, मैच से पहले दोनों ही खेमों से चोट की खबरों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

RCB से फिल साल्ट हुए बाहर

RCB के बैटिंग कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक ने पुष्टि कर दी है कि टीम के आक्रामक ओपनर फिल साल्ट चोट की वजह से दिल्ली के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. साल्ट के अलावा टीम मैनेजमेंट क्रुणाल पांड्या और रसिक सलाम डार की फिटनेस को लेकर भी थोड़ा चिंतित है. हालांकि, क्रुणाल ने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी की थी, जो टीम के लिए राहत की बात है. साल्ट की गैरमौजूदगी में RCB जैकब बेथेल को मौका दे सकती है, जिन्हें साल्ट का सटीक रिप्लेसमेंट माना जा रहा है. 

हालांकि, RCB की इस सीजन की सबसे खास बात यह रही है कि वे किसी एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं हैं. अब तक पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीते हैं, जो दिखाता है कि पूरी टीम मिलकर परफॉर्म कर रही है. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी कहर बरपा रही है. डेथ ओवर्स में रसिक सलाम डार ने अपनी लाइन-लेंथ से सबको प्रभावित किया है. अब सिर्फ विराट कोहली पर निर्भरता खत्म हो गई है. रजत पाटीदार, टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल जैसे नाम मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं.

DC के लिए वापसी की चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाने के बावजूद हार गई थी. उस दर्दनाक हार को भुलाकर वापसी करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी. ऊपर से लुंगी नगिडी की सिर की चोट ने परेशानी बढ़ा दी है. हालांकि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन वे आज का मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में सारी जिम्मेदारी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी पर होगी.

क्या कहते हैं हेड-टू-हेड आंकड़े

अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें पलड़ा बेंगलुरु का भारी रहा है.

  • RCB जीता: 20
  • DC जीता: 13
  • नतीजा नहीं: 01

दिल्ली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है और रात के समय गेंद बल्ले पर तेजी से आती है. यानी आज एक बार फिर फैंस को हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, यानी खिलाड़ियों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

Tags:

MORE NEWS